26 सितंबर 2017
विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर 28 वीं अर्धवार्षिक रिपोर्ट :
अक्तूबर-मार्च 2016-17
भारतीय रिजर्व बैंक ने आज मार्च 2017 की समाप्ति के संदर्भ में विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर 28वीं अर्धवार्षिक रिपोर्ट जारी की है।
15 सितंबर 2017 तक विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति निम्नानुसार है:
यूएस $ बिलियन |
विदेशी मुद्रा भंडार (i+ii+iii+iv) |
402.5 |
i. विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) |
378.0 |
ii. स्वर्ण |
20.7 |
iii. विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) |
1.5 |
iv. आरक्षित ट्रेच की स्थिति (आरटीपी) |
2.3 |
यह उल्लेखनीय है कि फरवरी 2004 में, रिज़र्व बैंक ने अर्धवार्षिक रिपोर्ट संकलित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी और देश के विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन के संबंध में अधिक पारदर्शिता लाने और प्रकटीकरण के स्तर को बढ़ाने के लिए उन्हें सार्वजनिक डोमेन में रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता
प्रेस प्रकाशनी : 2017-2018/833 |