Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(266 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक ने सितंबर 2022 के लिए डिजिटल भुगतान सूचकांक की घोषणा की

31 जनवरी 2023

भारतीय रिज़र्व बैंक ने सितंबर 2022 के लिए डिजिटल भुगतान सूचकांक की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक, देश भर में भुगतान के डिजिटलीकरण के विस्तार का पता लगाने के लिए मार्च 2018 को आधार मानकर 1 जनवरी 2021 से एक समग्र भारतीय रिज़र्व बैंक - डिजिटल भुगतान सूचकांक (आरबीआई-डीपीआई) का प्रकाशन कर रहा है। यह सूचकांक मार्च 2022 के 349.30 की तुलना में सितंबर 2022 के लिए 377.46 रहा।

हाल की अवधि में देश भर में भुगतान अवसंरचना और भुगतान प्रदर्शन में उल्लेखनीय वृद्धि के कारण आरबीआई-डीपीआई सूचकांक के सभी मापदंडों में बढ़ोत्तरी हुई है।

अपने आरंभ से सूचकांक शृंखला निम्नानुसार है:

अवधि आरबीआई-डीपीआई सूचकांक
मार्च 2018 (आधार) 100
मार्च 2019 153.47
सितंबर 2019 173.49
मार्च 2020 207.84
सितंबर 2020 217.74
मार्च 2021 270.59
सितंबर 2021 304.06
मार्च 2022 349.30
सितंबर 2022 377.46

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/1638


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष