Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(262 kb )
उद्योग स्तर पर उत्पादकता को मापना - भारत केएलईएमएस डेटाबेस

4 अक्तूबर 2022

उद्योग स्तर पर उत्पादकता को मापना - भारत केएलईएमएस डेटाबेस

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अपनी वेबसाइट पर "उद्योग स्तर पर उत्पादकता को मापना-भारत केएलईएमएस [पूंजी (के), श्रम (एल), ऊर्जा (ई), सामग्री (एम) और सेवा (एस)] डेटाबेस” पर एक अद्यतन जानकारी को रखा है जिसमें डेटा मैनुअल 2021 और 1980-81 से 2019-20 की अवधि को शामिल करने वाले 27 उद्योगों के लिए उत्पादकता संबंधी समय-शृंखला डेटा को शामिल किया गया है।

डेटाबेस, जिसमें एक अतिरिक्त वर्ष, अर्थात, 2019-20, के लिए केएलईएमएस डेटा है, भारत में अलग-अलग उद्योग स्तर पर उत्पादकता प्रवृत्तियों के विश्लेषण में सहायता प्रदान कर सकता है।

भारत केएलईएमएस टीम द्वारा तैयार की गई भारत उत्पादकता रिपोर्ट को भी 2019-20 के लिए केएलईएमएस डेटासेट के साथ जारी किया गया है।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/996


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष