Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(291 kb )
भारत सरकार के खज़ाना बिलों की नीलामी का कैलेंडर

29 सितंबर 2022

भारत सरकार के खज़ाना बिलों की नीलामी का कैलेंडर
(दिसंबर 2022 को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए)

केंद्र सरकार की नकदी की स्थिति की समीक्षा के पश्चात, भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के परामर्श से दिसंबर 2022 को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए खज़ाना बिलों के निर्गम के लिए निम्‍नानुसार राशियां अधिसूचित करने का निर्णय लिया हैः

खज़ाना बिलों की नीलामी के लिए अधिसूचित राशि
(01 अक्तूबर 2022 से 31 दिसंबर 2022)
( करोड़)
नीलामी की तारीख निर्गम तारीख 91 दिवसीय 182 दिवसीय 364 दिवसीय कुल
04 अक्तूबर 2022 06 अक्तूबर 2022 10,000 6,000 6,000 22,000
12 अक्तूबर 2022 13 अक्तूबर 2022 10,000 6,000 6,000 22,000
19 अक्तूबर 2022 20 अक्तूबर 2022 10,000 6,000 6,000 22,000
27 अक्तूबर 2022 28 अक्तूबर 2022 10,000 6,000 6,000 22,000
02 नवंबर 2022 03 नवंबर 2022 10,000 6,000 6,000 22,000
09 नवंबर 2022 10 नवंबर 2022 10,000 6,000 6,000 22,000
16 नवंबर 2022 17 नवंबर 2022 10,000 6,000 6,000 22,000
23 नवंबर 2022 24 नवंबर 2022 10,000 6,000 6,000 22,000
30 नवंबर 2022 01 दिसंबर 2022 10,000 6,000 6,000 22,000
07 दिसंबर 2022 08 दिसंबर 2022 10,000 6,000 6,000 22,000
14 दिसंबर 2022 15 दिसंबर 2022 10,000 6,000 6,000 22,000
21 दिसंबर 2022 22 दिसंबर 2022 10,000 6,000 6,000 22,000
28 दिसंबर 2022 29 दिसंबर 2022 10,000 6,000 6,000 22,000
कुल 1,30,000 78,000 78,000 2,86,000

2. भारत सरकार के परामर्श से भारतीय रिज़र्व बैंक के पास, भारत सरकार की आवश्यकताओं, उभरती बाजार स्थितियों और अन्य प्रासंगिक कारकों के आधार पर खज़ाना बिलों की अधिसूचित राशि और समय-सारणी में बाजार को विधिवत सूचना देने के बाद संशोधन करने की छूट होगी। इस तरह, यदि बीच में पड़ने वाली छुट्टियों के कारणों सहित ऐसी कोई परिस्थिति उत्पन्न होती है तो इस कैलेंडर में परिवर्तन किया जा सकता है। यदि ऐसा कोई परिवर्तन होगा तो उसे प्रेस प्रकाशनियों के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

3. खज़ाना बिलों की नीलामी भारत सरकार द्वारा 27 मार्च 2018 को जारी तथा समय-समय पर यथासंशोधित सामान्य अधिसूचना सं. एफ4(2)-डब्ल्यूएंडएम/2018 में विनिर्दिष्ट नियमों एवं शर्तों के अधीन होगी।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/961


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष