Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(325 kb )
भारत सरकार के खज़ाना बिलों का नीलामी कैलेंडर

27 सितंबर 2021

भारत सरकार के खज़ाना बिलों का नीलामी कैलेंडर
(दिसंबर 2021 को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए)

केंद्र सरकार की नकद स्थिति की समीक्षा करने के बाद, भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के परामर्श से दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही के लिए खज़ाना बिलों के निर्गम के लिए निम्‍नानुसार राशियां अधिसूचित करने का निर्णय लिया हैः

खज़ाना बिलों की नीलामी के लिए अधिसूचित राशि
(01 अक्टूबर 2021 से 30 दिसंबर 2021)
( करोड़)
नीलामी की तारीख निर्गम तारीख 91 दिवसीय 182 दिवसीय 364 दिवसीय कुल
6 अक्टूबर 2021 7 अक्टूबर 2021 10,000 3,000 7,000 20,000
13 अक्टूबर 2021 14 अक्टूबर 2021 10,000 3,000 7,000 20,000
20 अक्टूबर 2021 21 अक्टूबर 2021 10,000 3,000 7,000 20,000
27 अक्टूबर 2021 28 अक्टूबर 2021 10,000 3,000 7,000 20,000
2 नवंबर 2021 3 नवंबर 2021 10,000 3,000 7,000 20,000
10 नवंबर 2021 11 नवंबर 2021 10,000 3,000 7,000 20,000
17 नवंबर 2021 18 नवंबर 2021 10,000 3,000 7,000 20,000
24 नवंबर 2021 25 नवंबर 2021 10,000 3,000 7,000 20,000
1 दिसंबर 2021 2 दिसंबर 2021 10,000 3,000 7,000 20,000
8 दिसंबर 2021 9 दिसंबर 2021 10,000 3,000 7,000 20,000
15 दिसंबर 2021 16 दिसंबर 2021 10,000 3,000 7,000 20,000
22 दिसंबर 2021 23 दिसंबर 2021 10,000 3,000 7,000 20,000
29 दिसंबर 2021 30 दिसंबर 2021 10,000 3,000 7,000 20,000
कुल 1,30,000 39,000 91,000 2,60,000

2. भारत सरकार के परामर्श से भारतीय रिज़र्व बैंक के पास, भारत सरकार की आवश्यकताओं, उभरती बाजार स्थितियों और अन्य प्रासंगिक कारकों के आधार पर खज़ाना बिलों की अधिसूचित राशि और समय-सारणी में बाजार को उचित सूचना देने के बाद संशोधन करने का लचीलापन होगा। इस तरह, यदि बीच में पड़ने वाली छुट्टियों के कारणों सहित ऐसी कोई परिस्थिति उत्पन्न होती है तो इस कैलेंडर में परिवर्तन किया जा सकता है। यदि ऐसा कोई परिवर्तन होगा तो उसे प्रेस प्रकाशनियों के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

3. खज़ाना बिलों की नीलामी भारत सरकार द्वारा 27 मार्च 2018 को जारी तथा समय-समय पर यथासंशोधित सामान्य अधिसूचना सं. एफ4(2)-डब्ल्यूएंडएम/2018 में विनिर्दिष्ट निबंधन एवं शर्तों के अधीन होगी।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/938


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष