Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(388 kb )
रिज़र्व बैंक ने जी-सेक अभिग्रहण कार्यक्रम (जी-एसएपी 2.0) के अंतर्गत भारत सरकार की प्रतिभूतियों की खुला बाजार खरीद के साथ-साथ भारत सरकार की प्रतिभूतियों की बिक्री की घोषणा की

23 सितंबर 2021

रिज़र्व बैंक ने जी-सेक अभिग्रहण कार्यक्रम (जी-एसएपी 2.0) के अंतर्गत भारत सरकार की प्रतिभूतियों
की खुला बाजार खरीद के साथ-साथ भारत सरकार
की प्रतिभूतियों की बिक्री की घोषणा की

गवर्नर के 4 जून 2021 के वक्तव्य में घोषणा किए अनुसार, रिज़र्व बैंक, जी-सेक अधिग्रहण कार्यक्रम (जी-एसएपी 2.0) के तहत 30 सितंबर 2021 को 15,000 करोड़ की सकल राशि के लिए सरकारी प्रतिभूतियों की खुले बाजार खरीद आयोजित करेगा।

2. तदनुसार, रिज़र्व बैंक एकाधिक मूल्य नीलामी पद्धति का उपयोग करके एक बहु-प्रतिभूति नीलामी के माध्यम से निम्नलिखित सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करेगा:

क्रम संख्या आईएसआईएन प्रतिभूति परिपक्वता की तारीख सकल राशि
1 IN0020180454 7.26% जीएस 2029 14-जनवरी-2029 15,000 करोड़
(कोई प्रतिभूति-वार अधिसूचित राशि नहीं है)
2 IN0020210095 6.10% जीएस 2031 12-जुलाई-2031
3 IN0020210020 6.64% जीएस 2035 16-जून-2035

3. वर्तमान चलनिधि स्थितियों की समीक्षा करने के बाद, रिज़र्व बैंक ने 30 सितंबर 2021 को 15,000 करोड़ की सकल राशि के लिए खुला बाजार परिचालन (ओएमओ) के तहत सरकारी प्रतिभूतियों की एक सामयिक बिक्री करने का निर्णय लिया है।

4. तदनुसार, रिज़र्व बैंक बहु-प्रतिभूति नीलामी के माध्यम से एकाधिक मूल्य पद्धति का उपयोग करते हुए निम्नलिखित सरकारी प्रतिभूतियों की बिक्री करेगा:

क्रम संख्या आईएसआईएन प्रतिभूति परिपक्वता की तारीख सकल राशि
1 IN0020120013 8.15% जीएस 2022 11-जून-2022 15,000 करोड़
(कोई प्रतिभूति-वार अधिसूचित राशि नहीं है)
2 IN0020070028 8.08% जीएस 2022 2-अगस्त-2022
3 IN0020070051 8.13% जीएस 2022 21-सितंबर-2022

5. रिज़र्व बैंक के पास निम्नलिखित अधिकार सुरक्षित हैं:

  • प्रत्येक प्रतिभूतियों की खरीद/बिक्री की मात्रा का निर्धारण करना।

  • सकल राशि से कम राशि की बोलियां/प्रस्तावों को स्वीकार करना।

  • पूर्णांकन प्रभाव के कारण सकल राशि की तुलना में कुछ अधिक/कम की खरीद/बिक्री करना।

  • कारण दिए बिना संपूर्ण या आंशिक रूप से किसी भी या सभी बोलियाँ/प्रस्ताव का स्वीकार या अस्वीकार करना।

6. पात्र प्रतिभागियों को 30 सितंबर 2021 को सुबह 10:00 और सुबह 11:00 बजे के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में अपनी बोलियां/प्रस्तावों को प्रस्तुत करनी होगी। केवल सिस्टम विफलता की स्थिति में, भौतिक बोलियाँ/प्रस्तावों को स्वीकार किए जाएंगे। इस तरह की भौतिक बोली/प्रस्ताव रिज़र्व बैंक की वेबसाइट से प्राप्त निर्धारित फॉर्म (https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_ViewForms.aspx) में सुबह 11.00 बजे से पहले वित्तीय बाजार परिचालन विभाग (ईमेल; फोन नंबर: 022-22630982) को प्रस्तुत करना होगा।

7. नीलामी का परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे और सफल प्रतिभागियों को 01 अक्तूबर 2021 को दोपहर 12 बजे तक अपने चालू खाते/ एसजीएल खाते में निधि/प्रतिभूतियों की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/915


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष