16 जुलाई 2021
2020-21 की चौथी तिमाही के दौरान निजी कॉरपोरेट कारोबार क्षेत्र का कार्य-निष्पादन
रिज़र्व बैंक ने आज 2020-21 की चौथी तिमाही के दौरान निजी कॉरपोरेट क्षेत्र के कार्य - निष्पादन से संबंधित आंकड़े का प्रकाशन किया, जिन्हें 2,6081 सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्त (एनजीएनएफ) कंपनियों के संक्षिप्त तिमाही वित्तीय परिणामों से प्राप्त किया गया है। तुलना करने में सहूलियत को ध्यान में रखते हुए 2019-20 की चौथी तिमाही और 2020-21 की तीसरी तिमाही से संबंधित आंकड़े भी सारणी में प्रस्तुत किए गए हैं। आंकड़े को वेब लिंक https://dbie.rbi.org.in/DBIE/dbie.rbi?site=statistics#!2_42 से एक्सेस किया जा सकता है।
मुख्य बातें:
बिक्री
-
पिछली तिमाही में 7.4 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में 2020-21 की चौथी तिमाही में 1,633 विनिर्माण कंपनियों की बिक्री में 31.0 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) की वृद्धि हुई। बिक्री में यह वृद्धि वैविध्यपूर्ण थी, और अनुकूल आधार प्रभाव के साथ-साथ मूल्य प्रभाव (तालिका 2क और तालिका 5क) द्वारा समर्थित थी।
-
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कंपनियों की बिक्री वृद्धि 2020-21 की चौथी तिमाही में 6.4 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) तक तेज हो गई (तालिका 2क)।
-
पिछली तीन तिमाहियों में गिरावट के बाद गैर-आईटी सेवा कंपनियों की बिक्री में मामूली वृद्धि (वर्ष-दर-वर्ष) दर्ज की गई; सुधार में मुख्य रूप से व्यापारिक कंपनियों का समर्थन था (तालिका 2क और तालिका 5क) ।
व्यय
-
निर्माण कंपनियों ने 2020-21 की चौथी तिमाही के दौरान बिक्री में वृद्धि के साथ कच्चे माल पर अपने खर्च में वृद्धि की (तालिका 2क)।
-
विनिर्माण कंपनियों के लिए कर्मचारियों की लागत वृद्धि (वर्ष-दर-वर्ष) बढ़ी, 2020-21 की चौथी तिमाही में आईटी कंपनियों के लिए स्थिर रही, जबकि यह गैर-आईटी सेवाओं के लिए संकुचन क्षेत्र में रही (तालिका 2क)।
परिचालनगत लाभ
ब्याज
मूल्य निर्धारण शक्ति
तालिका की सूची |
तालिका सं. |
शीर्षक |
1 |
क |
सूचीबद्ध गैर सरकारी गैर वित्त कंपनियों का कार्यनिष्पादन |
वृद्धि दरें |
ख |
चयनित अनुपात |
2 |
क |
सूचीबद्ध गैर सरकारी गैर वित्त कंपनियों का कार्यनिष्पादन – क्षेत्रवार |
वृद्धि दरें |
ख |
चयनित अनुपात |
3 |
क |
चुकता पूंजी के आकार के अनुसार सूचीबद्ध गैर सरकारी गैर वित्त कंपनियों का कार्यनिष्पादन |
वृद्धि दरें |
ख |
चयनित अनुपात |
4 |
क |
बिक्री के आकार के अनुसार सूचीबद्ध गैर सरकारी गैर वित्त कंपनियों का कार्यनिष्पादन |
वृद्धि दरें |
ख |
चयनित अनुपात |
5 |
क |
उद्योग के अनुसार सूचीबद्ध गैर सरकारी गैर वित्त कंपनियों का कार्यनिष्पादन |
वृद्धि दरें |
ख |
चयनित अनुपात |
व्याख्यात्मक नोट्स |
शब्दावली |
नोट:
-
भिन्न – भिन्न तिमाहियों में, परिणामों की घोषणा की तारीख पर निर्भर करते हुए, कंपनियों के कवरेज में परिवर्तन होते हैं; तथापि इसके कारण सकल स्थिति में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होगा ऐसी कोई प्रत्याशा नहीं की जाती।
-
संकलन पद्धति पर विस्तृत व्याख्यात्मक टिप्पणियों और शब्दावली (संशोधित परिभाषा और परिकलन सहित, जो पिछले प्रकाशनों से भिन्न हैं) संलग्न है।
(योगेश दयाल)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/547
|