Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(301 kb )
भारत सरकार के खज़ाना बिलों का नीलामी कैलेंडर

30 जून 2021

भारत सरकार के खज़ाना बिलों का नीलामी कैलेंडर
(सितंबर 2021 को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए)

केंद्र सरकार की नकद स्थिति की समीक्षा करने के बाद, भारत सरकार ने भारतीय रिज़र्व बैंक के परामर्श से सितंबर 2021 को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए खज़ाना बिलों के निर्गम के लिए निम्‍नानुसार राशियां अधिसूचित करने का निर्णय लिया हैः

खज़ाना बिलों की नीलामी के लिए अधिसूचित राशि
(01 जुलाई 2021 से 30 सितंबर 2021)
( करोड़)
नीलामी की तारीख निर्गम की तारीख 91 दिवसीय 182 दिवसीय 364 दिवसीय कुल
07 जुलाई 2021 08 जुलाई 2021 9,000 4,000 4,000 17,000
14 जुलाई 2021 15 जुलाई 2021 9,000 4,000 4,000 17,000
20 जुलाई 2021 22 जुलाई 2021 9,000 4,000 4,000 17,000
28 जुलाई 2021 29 जुलाई 2021 9,000 4,000 4,000 17,000
04 अगस्त 2021 05 अगस्त 2021 9,000 4,000 4,000 17,000
11 अगस्त 2021 12 अगस्त 2021 9,000 4,000 4,000 17,000
18 अगस्त 2021 20 अगस्त 2021 9,000 4,000 4,000 17,000
25 अगस्त 2021 26 अगस्त 2021 9,000 4,000 4,000 17,000
01 सितंबर 2021 02 सितंबर 2021 9,000 4,000 4,000 17,000
08 सितम्बर 2021 09 सितम्बर 2021 9,000 4,000 4,000 17,000
15 सितंबर 2021 16 सितंबर 2021 9,000 4,000 4,000 17,000
22 सितंबर 2021 23 सितंबर 2021 9,000 4,000 4,000 17,000
29 सितंबर 2021 30 सितंबर 2021 9,000 4,000 4,000 17,000
कुल 117,000 52,000 52,000 221,000

2. भारत सरकार भारतीय रिज़र्व बैंक के परामर्श से भारत सरकार की आवश्यकताओं, उभरती बाजार स्थितियों और अन्य प्रासंगिक कारकों के आधार पर खज़ाना बिलों की अधिसूचित राशि और समय-सारणी में बाजार को उचित सूचना देने के बाद संशोधन करने का लचीलापन जारी रखेगा। इस तरह, यदि बीच में पड़ने वाली छुट्टियों के कारणों सहित ऐसी कोई परिस्थिति उत्पन्न होती है तो इस कैलेंडर में परिवर्तन किया जा सकता है। यदि ऐसा कोई परिवर्तन होगा तो उसे प्रेस प्रकाशनियों के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

3. खज़ाना बिलों की नीलामी भारत सरकार द्वारा 27 मार्च 2018 को जारी तथा समय-समय पर यथासंशोधित सामान्य अधिसूचना सं. एफ4(2)-डब्ल्यूएंडएम/2018 में विनिर्दिष्ट निबंधन एवं शर्तों के अधीन होगी।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/459


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष