Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(336 kb )
रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार की प्रतिभूतियों की एक सामयिक खरीद और बिक्री की विशेष खुला बाजार परिचालनों (ओएमओ) की घोषणा की

29 अप्रैल 2021

रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार की प्रतिभूतियों की एक सामयिक खरीद और बिक्री
की विशेष खुला बाजार परिचालनों (ओएमओ) की घोषणा की

वर्तमान चलनिधि और वित्तीय स्थिति की समीक्षा के बाद रिज़र्व बैंक ने 06 मई 2021 को प्रत्येक के लिए 10,000 करोड़ की सकल राशि के लिए खुला बाजार परिचालनों (ओएमओ) के तहत सरकारी प्रतिभूतियों की एक सामयिक खरीद और बिक्री का आयोजन करने का निर्णय लिया है।

2. तदनुसार, खुला बाजार परिचालनों (ओएमओ) के तहत सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद और बिक्री के लिए प्रतिभूतियों का विवरण निम्नानुसार है।

खरीद

रिज़र्व बैंक एकाधिक मूल्य नीलामी पद्धति का उपयोग करके निम्नलिखित प्रतिभूतियों की खरीद करेगा:

क्रम सं आईएसआईएन प्रतिभूति परिपक्वता की तारीख सकल राशि
1 IN0020160035 6.97% जीएस 2026 06-सितंबर-2026 10,000 करोड़
(प्रतिभूतिवार कोई राशि अधिसूचित नहीं की गई है)
2 IN0020170174 7.17% जीएस 2028 08-जनवरी-2028
3 IN0020200294 5.85% जीएस 2030 01-दिसंबर-2030

बिक्री

रिज़र्व बैंक एकाधिक मूल्य नीलामी पद्धति का उपयोग करके निम्नलिखित प्रतिभूतियों की एक सामयिक बिक्री करेगा:

क्रम सं आईएसआईएन प्रतिभूति परिपक्वता की तारीख सकल राशि
1 IN002021Y031 182 डीटीबी 21102021 21-अक्टूबर-2021 10,000 करोड़
(प्रतिभूतिवार कोई राशि अधिसूचित नहीं की गई है)
2 IN002021Y049 182 डीटीबी 28102021 28-अक्टूबर-2021

3. रिज़र्व बैंक के पास निम्नलिखित अधिकार सुरक्षित हैं:

  • प्रत्येक प्रतिभूतियों की खरीद / बिक्री की मात्रा का निर्धारण करना।

  • सकल राशि से कम राशि की बोलियां/ प्रस्ताव स्वीकार करना।

  • राउंडिंग-ऑफ प्रभाव के कारण सकल राशि की तुलना में कुछ अधिक/कम की खरीद / बिक्री करना।

  • कारण दिए बिना संपूर्ण या आंशिक रूप से किसी भी या सभी बोलियाँ / प्रस्तावों का स्वीकार या अस्वीकार करना।

4. पात्र प्रतिभागियों को 06 मई 2021 को सुबह 10:00 और सुबह 11:00 बजे के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में अपनी बोली/प्रस्ताव प्रस्तुत करने चाहिए। केवल सिस्टम विफलता की स्थिति में, भौतिक बोलियाँ/प्रस्ताव स्वीकार किए जाएंगे। इस तरह की भौतिक बोली/प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_ViewForms.aspx) से प्राप्त कर के सुबह 11.00 बजे से पहले वित्तीय बाजार परिचालन विभाग (ईमेल; फोन नंबर: 022-22630982) को जमा किये जाने चाहिए।

5. नीलामी का परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे और सफल प्रतिभागियों को 07 मई 2021 को दोपहर 12 बजे तक अपने चालू खाते/एसजीएल खाते में निधि/प्रतिभूतियों की उपलब्धता, जैसा भी मामला हो, सुनिश्चित कर लेनी चाहिए।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/132


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष