Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(329 kb )
रिज़र्व बैंक ने जी-सेक अभिग्रहण कार्यक्रम (जी-एसएपी 1.0) के अंतर्गत भारत सरकार की प्रतिभूतियों की खुला बाजार खरीद की घोषणा की

8 अप्रैल 2021

रिज़र्व बैंक ने जी-सेक अभिग्रहण कार्यक्रम (जी-एसएपी 1.0) के अंतर्गत भारत सरकार की प्रतिभूतियों की
खुला बाजार खरीद की घोषणा की

जैसाकि 7 अप्रैल 2021 के गवर्नर के वक्तव्य में घोषित किया गया है, रिज़र्व बैंक जी-सेक अभिग्रहण कार्यक्रम (जी-एसएपी 1.0) के तहत प्रतिफल वक्र के स्थिर और क्रमबद्ध विकास को सक्षम करने की दृष्टि से 2021-22 की पहली तिमाही में 1 लाख करोड़ की सरकारी प्रतिभूतियों की खुला बाजार खरीद का संचालन करेगा। जी-एसएपी 1.0 के तहत 25,000 करोड़ की कुल राशि के लिए सरकारी प्रतिभूतियों की पहली खरीद 15 अप्रैल 2021 को आयोजित की जाएगी।

2. तदनुसार, रिज़र्व बैंक एकाधिक मूल्य नीलामी पद्धति का उपयोग करके एक बहु-प्रतिभूति नीलामी के माध्यम से निम्नलिखित सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करेगा:

क्रम सं आईएसआईएन प्रतिभूति परिपक्वता की तारीख सकल राशि
1 IN0020200211 4.48% जीएस 2023 02-नवंबर-2023 25,000 करोड़
(प्रतिभूतिवार कोई राशि अधिसूचित नहीं की गई है)
2 IN0020200278 5.15% जीएस 2025 09-नवंबर-2025
3 IN0020170026 6.79% जीएस 2027 15-मई-2027
4 IN0020200294 5.85% जीएस 2030 01-दिसंबर-2030
5 IN0020200245 6.22% जीएस 2035 16-मार्च-2035

3. रिज़र्व बैंक के पास निम्नलिखित अधिकार सुरक्षित हैं:

  • प्रत्येक प्रतिभूतियों की खरीद की मात्रा का निर्धारण करना।

  • सकल राशि से कम राशि की बोलियां स्वीकार करना।

  • राउंडिंग-ऑफ प्रभाव के कारण सकल राशि की तुलना में कुछ अधिक/कम की खरीद करना।

  • कारण दिए बिना संपूर्ण या आंशिक रूप से किसी भी या सभी बोलियाँ का स्वीकार या अस्वीकार करना।

4. पात्र प्रतिभागियों को 15 अप्रैल 2021 को सुबह 10:00 और सुबह 11:00 बजे के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में अपनी बोली प्रस्तुत करने चाहिए। केवल सिस्टम विफलता की स्थिति में, भौतिक बोलियाँ स्वीकार किए जाएंगे। इस तरह की भौतिक बोली निर्धारित प्रपत्र में रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_ViewForms.aspx) से प्राप्त कर के सुबह 11.00 बजे से पहले वित्तीय बाजार परिचालन विभाग (ईमेल; फोन नंबर: 022-22630982) को जमा किये जाने चाहिए।

5. नीलामी का परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे और सफल प्रतिभागियों को 16 अप्रैल 2021 को दोपहर 12 बजे तक अपने एसजीएल खाते में प्रतिभूतियों की उपलब्धता सुनिश्चित कर लेनी चाहिए।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/28


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष