प्रेस प्रकाशनी

(381 kb )
रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार की प्रतिभूतियों की एक सामयिक खरीद और बिक्री की विशेष खुला बाजार परिचालनों (ओएमओ) की घोषणा की

31 दिसंबर 2020

रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार की प्रतिभूतियों की एक सामयिक खरीद और बिक्री
की विशेष खुला बाजार परिचालनों (ओएमओ) की घोषणा की

वर्तमान चलनिधि और वित्तीय स्थितियों की समीक्षा करने के बाद, रिज़र्व बैंक ने 07 जनवरी 2021 को खुला बाजार परिचालन (ओएमओ) आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसमें प्रत्येक के लिए 10,000 करोड़ की सकल राशि के लिए सरकारी प्रतिभूतियों की एक सामयिक खरीद और बिक्री शामिल है।

2. तदनुसार, 07 जनवरी 2021 को खुला बाजार परिचालन (ओएमओ) के तहत प्रत्येक के लिए 10,000 करोड़ की राशि के लिए सरकारी प्रतिभूतियों की एक सामयिक खरीद और बिक्री का विवरण निम्नानुसार है:

खरीद

रिज़र्व बैंक एकाधिक मूल्य नीलामी पद्धति का उपयोग करके निम्नलिखित प्रतिभूतियों की खरीद करेगा:

क्रम सं आईएसआईएन प्रतिभूति परिपक्वता की तारीख सकल राशि
1 IN0020160019 7.61% जीएस 2030 9-मई-2030 10,000 करोड़
(प्रतिभूतिवार कोई राशि अधिसूचित नहीं की गई है)
2 IN0020020106 7.95% जीएस 2032 28-अगस्त-2032
3 IN0020200096 6.19% जीएस 2034 16-सितंबर-2034

बिक्री

रिज़र्व बैंक एकाधिक मूल्य नीलामी पद्धति का उपयोग करके निम्नलिखित प्रतिभूतियों की एक सामयिक बिक्री करेगा:

क्रम सं आईएसआईएन प्रतिभूति परिपक्वता की तारीख सकल राशि
1 IN0020060318 7.94% जीएस 2021 24-मई-2021 10,000 करोड़
(प्रतिभूतिवार कोई राशि अधिसूचित नहीं की गई है)
2 IN0020110030 8.79% जीएस 2021 8-नवंबर-2021

3. रिज़र्व बैंक के पास निम्नलिखित अधिकार सुरक्षित हैं:

  • प्रत्येक प्रतिभूतियों की खरीद / बिक्री की मात्रा का निर्धारण करना।

  • सकल राशि से कम राशि की बोलियां/ प्रस्ताव स्वीकार करना।

  • पूर्णांकन प्रभाव के कारण सकल राशि की तुलना में कुछ अधिक/कम की खरीद / बिक्री करना।

  • कारण दिए बिना संपूर्ण या आंशिक रूप से किसी भी या सभी बोलियाँ / प्रस्तावों का स्वीकार या अस्वीकार करना।

4. पात्र प्रतिभागियों को 07 जनवरी 2021 को सुबह 10:00 और सुबह 11:00 बजे के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में अपनी बोलियों/ प्रस्तावों को प्रस्तुत करना चाहिए। केवल सिस्टम विफलता की स्थिति में, भौतिक बोलियाँ/प्रस्ताव स्वीकार किए जाएंगे। इस तरह की भौतिक बोली/प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में, जिसे रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_ViewForms.aspx) से प्राप्त किया जा सकता है, सुबह 11.00 बजे से पहले वित्तीय बाजार परिचालन विभाग (ईमेल; फोन नंबर: 022-22630982) को प्रस्तुत किये जाने चाहिए।

5. नीलामी का परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे और सफल प्रतिभागियों को 08 जनवरी 2021 को दोपहर 12 बजे तक अपने चालू खाते/एसजीएल खाते में निधि/प्रतिभूतियों की उपलब्धता, जैसा भी मामला हो, सुनिश्चित कर लेनी चाहिए।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2020-2021/862


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष