Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

राज्य सरकार प्रतिभूतियों की नीलामी

29 अक्तूबर 2020

राज्य सरकार प्रतिभूतियों की नीलामी

निम्‍नलिखित राज्य सरकारों ने नीलामी के माध्यम से कुल 19,600 करोड़ (अंकित मूल्‍य) की राशि के लिए प्रतिभूतियों की बिक्री का प्रस्ताव किया है।

क्रम संख्या राज्य जुटाई जाने वाली राशि
( करोड़)
अतिरिक्त उधार (ग्रीन शू) विकल्प
( करोड़)
अवधि
(वर्ष)
नीलामी का प्रकार
1. आंध्र प्रदेश 1000 - 10 प्रतिफल
1000 - 14 प्रतिफल
2. असम 500 - 10 प्रतिफल
3. छत्तीसगढ़ 1000 - 5 प्रतिफल
4. गुजरात 1500 500 10 प्रतिफल
5. जम्मू और कश्मीर 600 - 15 प्रतिफल
6. कर्नाटक 1000 - 10 प्रतिफल
1000 - 15 प्रतिफल
7. केरल 636 - 2 प्रतिफल
8. मध्य प्रदेश 1000 - 20 प्रतिफल
9. महाराष्ट्र 1000 - 10 प्रतिफल
1000 500 12 प्रतिफल
10. मिजोरम 100   10 प्रतिफल
11. नागालैंड 314 - 10 प्रतिफल
12. पुडुचेरी 200 - 10 प्रतिफल
13. पंजाब 1000 - 15 प्रतिफल
1000   28 अक्तूबर 2020 को जारी 6.76% पंजाब एसडीएल 2040 का पुनर्निर्गम मूल्य
14. राजस्थान 1000 - 10 प्रतिफल
15. तमिलनाडु 1000 - 13 मई 2020 को जारी 5.95% तमिलनाडु एसडीएल 2025 का पुनर्निर्गम मूल्य
16. तेलंगाना 750 250 30 प्रतिफल
17. उत्तर प्रदेश 1000 - 10 प्रतिफल
18. पश्चिम बंगाल 2000 - 20 प्रतिफल
  कुल 19,600      

यह नीलामी 3 नवंबर 2020 (मंगलवार) को भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली का उपयोग करते हुए आयोजित की जाएगी। प्रत्‍येक स्‍टॉक की बिक्री की अधिसूचित राशि के 10 प्रतिशत तक सरकारी स्‍टॉक का आबंटन पात्र व्‍यक्तियों और संस्‍थाओं को गैर-प्रतिस्‍पर्धी नीलामी सुविधा योजना के अनुसार प्रति स्‍टॉक एकल बोली के लिए उसकी अधिसूचित राशि की अधिकतम 1 प्रतिशत की सीमा तक किया जाएगा।

इस नीलामी के लिए प्रतिस्‍पर्धी और गैर-प्रतिस्‍पर्धी, दोनों बोलियां 3 नवंबर 2020 (मंगलवार) को भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप में प्रस्‍तुत की जानी चा‍हिए। गैर-प्रतिस्‍पर्धी बोलियां सुबह 10.30 बजे और 11.00 बजे के बीच तथा प्रतिस्‍पर्धी बोलियां सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे के बीच प्रस्‍तुत की जानी चाहिए।

तकनीकी कठिनाइयां होने पर, कोर बैंकिंग परिचालन टीम से संपर्क किया जाना चाहिए (ईमेल; फोन नंबर: 022-27595666, 022-27595415, 022- 27523516)।

नीलामी से संबंधित अन्य कठिनाइयों के लिए, आईडीएमडी नीलामी टीम से संपर्क किया जा सकता है (ईमेल; फोन नंबर: 022-22702431, 022-22705125)।

केवल सिस्टम विफलता की स्थिति में, भौतिक बोलियां स्वीकार की जाएंगी। ऐसी भौतिक बोलियों को लोक ऋण कार्यालय (ईमेल; फोन नंबर: 022-22632527, 022-22701299) को आरबीआई वेबसाइट (https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_ViewForms.aspx) से प्राप्त निर्धारित फॉर्म में नीलामी समय समाप्त होने से पहले जमा किया जाना चाहिए ।

बोलीकर्ता द्वारा प्रत्‍याशित प्रति वर्ष प्रतिलाभ प्रतिशत दो दशमलव अंकों तक प्रस्‍तुत किया जाए। निवेशक प्रतिफल अथवा मूल्य के समान / विभिन्‍न दरों पर एक से अधिक प्रतिस्‍पर्धी बोलियां भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली का उपयोग करते हुए इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप में प्रस्‍तुत कर सकता है। तथापि, बोलीकर्ता द्वारा प्रस्‍तुत की गई बोलियों की सकल राशि प्रत्‍येक राज्‍य के लिए अधिसूचित राशि से अधिक नहीं होनी चाहिए।

भारतीय रिज़र्व बैंक अधिकतम प्रतिलाभ/न्यूनतम मूल्य निर्धारित करेगा जिस पर बोलियां स्‍वीकृत की जाएंगी। प्रतिभूतियां 10,000 की न्‍यूनतम सांकेतिक राशि तथा उसके बाद 10,000 के गुणज़ों में जारी की जाएंगी।

इस नीलामी के परिणाम 3 नवंबर 2020 (मंगलवार) को घोषित किए जाएंगे और सफल बोलीकर्ताओं को भारतीय रिज़र्व बैंक के मुंबई तथा संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों में 4 नवंबर 2020 (बुधवार) को बैंकिंग कामकाज़ के समय भुगतान करना होगा।

सभी राज्य सरकारी स्‍टॉकों पर ब्‍याज नीलामियों में भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा निर्धारित दरों पर लागू होगा। नई प्रतिभूतियों के लिए ब्‍याज का भुगतान परिपक्‍वता तक प्रत्‍येक वर्ष 4 मई और 4 नवंबर को छमाही आधार पर किया जाएगा। ये स्‍टॉक सरकारी प्रतिभूति अधिनियम, 2006 और सरकारी प्रतिभूति विनियमावली, 2007 के प्रावधानों द्वारा नियंत्रित होंगे।

राज्य सरकार स्‍टॉक में निवेश को बैंककारी विनियमन अधिनियम 1949 की धारा 24 के अंतर्गत सांविधिक चलनिधि अनुपात (एसएलआर) के प्रयोजन के लिए बैंकों द्वारा सरकारी प्रतिभूतियों में पात्र निवेश के रूप में गिना जाएगा। ये स्‍टॉक हाजिर वायदा सुविधा के लिए पात्र होंगे।

अजीत प्रसाद
निदेशक  

प्रेस प्रकाशनी: 2020-2021/569


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष