20 अक्टूबर 2020
2020-21 की पहली तिमाही के दौरान निजी कॉरपोरेट कारोबार क्षेत्र का कार्यनिष्पादन
रिज़र्व बैंक ने आज 2020-21 की पहली तिमाही के दौरान निजी कॉरपोरेट क्षेत्र के कार्य निष्पादन से संबंधित आंकड़े का प्रकाशन किया, जिन्हें 2,5361 सूचीबद्ध गैर सरकारी गैर वित्त (एनजीएनएफ) कंपनियों के संक्षिप्त तिमाही वित्तीय परिणामों से प्राप्त किया गया है। तुलना करने में सहूलियत को ध्यान में रखते हुए 2019-20 की पहली तिमाही और 2019-20 की चौथी तिमाही से संबंधित आंकड़े भी सारणी में प्रस्तुत किए गए हैं। आंकड़े को वेब लिंक https://dbie.rbi.org.in/DBIE/dbie.rbi?site=statistics#!2_42 से प्राप्त किया जा सकता है। मुख्य बातें
बिक्री
-
1,619 विनिर्माण कंपनियों की सकल बिक्री ने 2019-20 की चौथी तिमाही में 15.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2020-21 की पहली तिमाही में 41.1 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) का तेज संकुचन दर्ज किया जो महामारी से प्रेरित लॉकडाउन के प्रभाव को दर्शाता है; संकुचन व्यापक आधारित और उद्योगों में विविध था और केवल फार्मास्युटिकल कंपनियों में दोनों वार्षिक (वर्ष-दर-वर्ष) तथा अनुक्रमिक (तिमाही-दर-तिमाही) आधार पर उच्च बिक्री दर्ज की गई (सारणी 2 क और सारणी 5 क) ।
-
गैर-आईटी सेवा कंपनियों ने भी अपनी बहुत कम बिक्री में 41.0 प्रतिशत (वर्ष दर वर्ष) का तेज संकुचन दर्ज किया; दूरसंचार कंपनियों को छोड़कर सेवाओं में संकुचन रहा (सारणी 2 क और सारणी 5 क) ।
-
आईटी क्षेत्र की कंपनियों की बिक्री में वृद्धि सकारात्मक क्षेत्र में बनी रही लेकिन 2020-21 की पहली तिमाही में यह 3.2 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) तक सीमित रही (सारणी 2क)।
व्यय
-
2020-21 की पहली तिमाही में परिचालन मान में मंदी के परिणामस्वरूप विनिर्माण क्षेत्र में कच्चे माल पर व्यय कम हुआ (सारणी 2 क)।
-
विनिर्माण और गैर-आईटी सेवा क्षेत्रों के लिए स्टाफ लागत में संकुचन जबकि इसकी वृद्धि 2020-21 की पहली तिमाही में आईटी कंपनियों के लिए कम हो गई (सारणी 2 क)।
परिचालन लाभ
-
कारोबार के परिचालन में कमी के कारण विनिर्माण और गैर-आईटी सेवा कंपनियों के परिचालन लाभ में गिरावट आई, दूसरी ओर, 2020-21 की पहली तिमाही में आईटी कंपनियों के परिचालन लाभ में 9.4 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष ) की वृद्धि हुई (सारणी 2 क)।
ब्याज
मूल्य निर्धारण शक्ति
सारणियों की सूची |
सारणी संख्या |
शीर्षक |
1 |
क |
सूचीबद्ध गैर- सरकारी गैर- वित्त कंपनियों का कार्यनिष्पादन |
वृद्धि दरें |
ख |
चयनित अनुपात |
2 |
क |
सूचीबद्ध गैर- सरकारी गैर- वित्त कंपनियों का कार्यनिष्पादन – क्षेत्रवार |
वृद्धि दरें |
ख |
चयनित अनुपात |
3 |
क |
चुकता पूंजी के आकार के अनुसार सूचीबद्ध गैर- सरकारी गैर- वित्त कंपनियों का कार्यनिष्पादन |
वृद्धि दरें |
ख |
चयनित अनुपात |
4 |
क |
बिक्री के आकार के अनुसार सूचीबद्ध गैर- सरकारी गैर- वित्त कंपनियों का कार्यनिष्पादन |
वृद्धि दरें |
ख |
चयनित अनुपात |
5 |
क |
उद्योग के अनुसार सूचीबद्ध गैर- सरकारी गैर- वित्त कंपनियों का कार्यनिष्पादन |
वृद्धि दरें |
ख |
चयनित अनुपात |
व्याख्यात्मक नोट्स |
शब्दावली |
नोट्स:
-
भिन्न-भिन्न तिमाहियों में, परिणामों की घोषणा की तारीख पर निर्भर करते हुए, कंपनियों के कवरेज में परिवर्तन होते हैं; तथापि, इसके कारण सकल स्थिति में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होगा ऐसी कोई प्रत्याशा नहीं की जाती।
-
संकलन पद्धति पर विस्तृत व्याख्यात्मक टिप्पणियों और शब्दावली (संशोधित परिभाषा और परिकलन सहित, जो पिछले प्रकाशनों से भिन्न हैं) संलग्न है।
(योगेश दयाल)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2020-2021/513
|