Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

भारत सरकार (जीओआई) की प्रतिभूतियों का रूपांतरण / स्विच

11 जून 2020

भारत सरकार (जीओआई) की प्रतिभूतियों का रूपांतरण / स्विच

भारत सरकार ने नीलामी के माध्यम से कुल 27,000 करोड़ (अंकित मूल्य) की राशि की अपनी प्रतिभूतियों के रूपांतरण/स्विच की घोषणा की है। प्रतिभूति-वार रूपांतरण/स्विच के विवरण निम्नानुसार हैं:

नीलामी की तारीख मूल प्रतिभूतियां मूल प्रतिभूतियों की अधिसूचित राशि
(अंकित मूल्य)
नियत प्रतिभूतियां
15 जून 2020 7.94% जीएस 2021
(24 मई 2021 को परिपक्व होने वाली)
6,000.00 करोड़ 7.16% जीएस 2050
(20 सितंबर 2050 को परिपक्व होने वाली)
10.25% जीएस 2021
(30 मई 2021 को परिपक्व होने वाली)
9,000.00 करोड़ 7.19% जीएस 2060
(15 सितंबर 2060 को परिपक्व होने वाली)
8.15% जीएस 2022
(11 जून 2022 को परिपक्व होने वाली)
4,000.00 करोड़ 7.27% जीएस 2026
(08 अप्रैल 2026 को परिपक्व होने वाली)
8.08% जीएस 2022
(02 अगस्त 2022 को परिपक्व होने वाली)
4,000.00 करोड़ 7.27% जीएस 2026
(08 अप्रैल 2026 को परिपक्व होने वाली)
8.13% जीएस 2022
(21 सितंबर 2022 को परिपक्व होने वाली)
4,000.00 करोड़ 7.27% जीएस 2026
(08 अप्रैल 2026 को परिपक्व होने वाली)
  कुल 27,000.00 करोड़  

बाजार प्रतिभागियों के लिए आवश्यक है कि वे दो दशमलव स्थानों तक मूल प्रतिभूति की राशि और मूल एवं नियत प्रतिभूति का मूल्य देते हुए अपनी बोलियां ई-कुबेर में प्रस्तुत करें।

नीलामी एकाधिक-मूल्य आधारित नीलामी होगी अर्थात् सफल बोलियों को मूल एवं नियत प्रतिभूतियों के लिए उनके संबंधित उद्धृत मूल्य पर स्वीकार किया जाएगा।

नीलामी के लिए बोलियां भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में 15 जून 2020 (सोमवार) को पूर्वाह्न 10.30 बजे 11.30 बजे के बीच प्रस्तुत की जानी चाहिए। नीलामियों का परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा और उनका निपटान 16 जून 2020 (मंगलवार) को किया जाएगा।

भारत सरकार के पास निम्न अधिकार सुरक्षित है :

  • अधिसूचित राशि से कम राशि के लिए प्रस्तावों को स्वीकार करना।

  • राउंडिंग-ऑफ प्रभाव के कारण अधिसूचित राशि की तुलना में थोड़ी अधिक की खरीद करना ।

  • बिना कोई कारण दिये पूर्ण या आंशिक रूप से किसी भी या सभी प्रस्तावों का स्वीकार या अस्वीकार करना।

स्विच लेनदेन के लिए परिचालन दिशानिर्देश एवं अन्य विवरण अनुबंध में दिए गए हैं।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी : 2019-2020/2484


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष