13 जनवरी 2020
निर्धारित समय पर नीलामी के परिणाम और आवंटन की घोषणा
भारत सरकार (जीओआई) और राज्य सरकारों के बाजार उधार कार्यक्रम के भाग के रूप में, रिज़र्व बैंक भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूति, खजाना बिल और राज्य विकास ऋण की नीलामी आयोजित करता है। प्रेस प्रकाशनी के माध्यम से नीलामी के कट ऑफ परिणाम सार्वजनिक डोमेन में डाल दिए जाते हैं।
रिज़र्व बैंक ने दिनांक 25 अगस्त 2016 को आरबीआई/2016-17/51 संदर्भ आईडीएमडी/435/08.01.001/2016-17 द्वारा सुनिश्चित किए अनुसार निर्धारित समय पर नीलामी के परिणाम प्रकाशित करता रहा है। अब यह निर्णय लिया गया है कि नीलामी के कट ऑफ परिणाम की समयावधि को निम्न तालिका के अनुसार संशोधित किया जाएं:
लिखत |
घोषणा का समय |
खाजना बिल |
अपराह्न 3:00 बजे |
जीओआई दिनांकित प्रतिभूति |
राज्य विकास ऋण |
यदि किसी कारण से, उपर्युक्त समय सीमा का पालन करना संभव नहीं है, तो नीलामी का परिणाम 3.30 बजे या उसके बाद किसी भी समय घोषित किया जाएगा। सफल बोलीकर्ताओं को आवंटन मौजूदा प्रक्रिया के अनुसार नीलामी के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद किया जाएगा।
रूपांबरा
निदेशक
प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/1682 |