10 जनवरी 2020
भारतीय रिज़र्व बैंक 13 जनवरी 2020 को चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत
42 दिवसीय और ओवरनाइ्ट परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रेपो नीलामियां आयोजित करेगा
भारतीय रिज़र्व बैंक सावधि रेपो नीलामियों पर 13 फरवरी 2014 को जारी संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार 13 जनवरी 2020, सोमवार को निम्नानुसार परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रेपो नीलामियां आयोजित करेगा।
क्र. सं. |
अधिसूचित राशि
(₹ करोड़ में) |
अवधि
(दिन) |
समयावधि |
प्रत्यावर्तन की तारीख |
1 |
25,000 |
42 |
मध्याह्र 12.00 बजे से अपराह्र 12.30 बजे तक |
24 फरवरी 2020 (सोमवार) |
2 |
2,35,000 |
1 |
अपराह्र 4.00 बजे से अपराह्र 4.30 बजे तक |
14 जनवरी 2020 (मंगलवार) |
2. सफल प्रस्तावों को उनकी संबंधित प्रस्तावित दरों पर स्वीकार किया जाएगा।
3. रेपो दर पर या उससे उच्च दर के प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
रूपांबरा
निदेशक
प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/1669 |