Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

रिज़र्व बैंक नवंबर 2019 में दीर्घावधि परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रेपो नीलामियां आयोजित करेगा

01 नवंबर 2019

रिज़र्व बैंक नवंबर 2019 में दीर्घावधि परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रेपो नीलामियां आयोजित करेगा

रिज़र्व बैंक नियमित आधार पर प्रणाली में चलनिधि की निगरानी करता है और उभरती चलनिधि की स्थिति और प्रणाली की आवश्यकताओं के मूल्यांकन के आधार पर चलनिधि परिचालन आयोजित करता है।

पिछले कुछ सप्ताह में चलनिधि के निर्माण से स्थायी और अस्थायी चलनिधि दोनों एक ही दिशा में संचालित हो रहे हैं। यह देखा गया है कि अक्टूबर 2019 के दौरान प्रणाली में चलनिधि बड़े पैमाने पर अधिशेष में बना रहा। विशेष रूप से, रिजर्व बैंक ने 31 अक्टूबर 2019 को प्रणाली से निवल आधार पर 2.51 लाख करोड़ अवशोषित किये। चूंकि अधिशेष चलनिधि की स्थिति कुछ समय तक जारी रहने की उम्मीद है, इसलिए निरंतर आधार पर वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए स्थायी चलनिधि आवश्यकताओं को पूरा करना जारी रखते हुए कुछ अधिक लंबी अवधि के लिए अस्थायी चलनिधि अवशोषण आवश्यक हो गया है।

इन वर्तमान और उभरती चलनिधि स्थितियों के आकलन के आधार पर रिज़र्व बैंक ने यह निर्णय लिया है कि दीर्घावधि परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रेपो नीलामियां आयोजित की जाए ताकि दीर्घावधि के लिए अधिशेष चलनिधि के एक हिस्से को अवशोषित किया जा सके:

क्रम सं. नीलामी की तारीख अधिसूचित राशि
( करोड़)
अवधि समयावधि प्रत्यावर्तन की तारीख
1. 04 नवंबर 2019 25,000 42 दिन 12:00-12:30 बजे 16 दिसंबर 2019
2. 07 नवंबर 2019 25,000 35 दिन 12:00-12:30 बजे 12 दिसंबर 2019

यह नीलामी 13 फरवरी 2014 को जारी मियादी रेपो नीलामियों के संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित की जाएगी।

यह उल्लेख किया जा सकता है कि वर्तमान चलनिधि प्रबंधन ढांचे की समीक्षा के लिए आंतरिक कार्यदल ने चलनिधि प्रबंधन परिचालनों के लिए टूलकिट को सुदृढ़ करने हेतु बाजार से संबंधित दरों पर दीर्घावधि मियादी रेपो परिचालनों की सिफारिश की थी। समूह की सिफारिशों और इस संबंध में जनता से प्राप्त प्रतिक्रिया के बाद चलनिधि ढांचे को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। इस बीच मौजूदा दिशानिर्देशों के तहत चलनिधि प्रबंधन परिचालन जारी रहेगा।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/1087


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष