15 अक्तूबर 2019
आस्ति पुनर्निर्माण कंपनी के पंजीकरण प्रमाणपत्र का निरस्तीकरण
भारतीय रिज़र्व बैंक ने, वित्तीय आस्तियों का प्रतिभूतिकरण एवं पुनर्निर्माण तथा प्रतिभूति हित प्रवर्तन अधिनियम, 2002 की धारा 4(1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित कंपनी का पंजीकरण प्रमाणपत्र निरस्त किया हैI
क्र. सं. |
कंपनी का नाम |
कंपनी का पंजीकृत कार्यालय |
पंजीकरण प्रमाणपत्र संख्या |
पंजीकरण प्रमाणपत्र की तारीख |
पंजीकरण रद्द करने की तारीख |
1. |
मेलिओरा एसेट रीकन्स्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड
(सीआईएन: U65923AP2012PLC084298) |
106, प्रथम तल, भारत टॉवर्स, पाँचवीं लेन, द्वारकानगर, विशाखापट्नम- 530016 |
015/2014 |
05 दिसंबर, 2014 |
30 अगस्त, 2019 |
अत: उक्त कंपनी आस्ति पुनर्निर्माण कंपनी का कारोबार नहीं करेंगी।
(योगेश दयाल)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/951 |