Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

04 अक्टूबर 2019 को 16,000 करोड़ की सरकारी प्रतिभूतियों की बिक्री के लिए हामीदारी नीलामियां

03 अक्टूबर 2019

04 अक्टूबर 2019 को 16,000 करोड़ की
सरकारी प्रतिभूतियों की बिक्री के लिए हामीदारी नीलामियां

भारत सरकार ने 04 अक्टूबर 2019 को आयोजित की जाने वाली नीलामियों के माध्यम से निम्नलिखित सरकारी स्टॉक की बिक्री (निर्गम/ पुनर्निर्गम) की घोषणा की है।

दिनांक 14 नवंबर 2007 को अधिसूचित संशोधित हामीदारी योजना के अनुसार प्रत्येक प्राथमिक व्यापारी(पीडी) के लिए लागू हामीदारी नीलामियों में न्यूनतम हामीदारी वचनबद्धता (एमयूसी) तथा अतिरिक्त स्पर्धात्मक हामीदारी (एसीयू) के अंतर्गत न्यूनतम बोली वचनबद्धता की राशियाँ निम्नानुसार होंगी:

( करोड़ में)
प्रतिभूति अधिसूचित राशि प्रत्येक प्राथमिक व्यापारी के लिए न्यूनतम हामीदारी वचनबद्धता (एमयूसी) प्रत्येक प्राथमिक व्यापारी के लिए अतिरिक्त स्पर्धात्मक हामीदारी (एसीयू) नीलामी के अंतर्गत न्यूनतम बोली वचनबद्धता
6.17% सरकारी स्टॉक 2021 2,000 48 48
7.27% सरकारी स्टॉक 2026 2,000 48 48
नया सरकारी स्टॉक 2029 7,000 167 167
7.62% सरकारी स्टॉक 2039 1,000 24 24
7.63% सरकारी स्टॉक 2059 4,000 96 96

हामीदारी नीलामियां 04 अक्टूबर 2019 (शुक्रवार) को एकाधिक मूल्य आधारित नीलामी पद्धति का उपयोग करते हुए आयोजित की जाएंगी। प्राथमिक व्यापारी (पीडी) एसीयू नीलामी के लिए अपनी बोलियां भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली का उपयोग करते हुए इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप में हामीदारी नीलामी के दिन पूर्वाह्न 9.00 बजे से पूर्वाह्न 9.45 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

हामीदारी कमीशन, प्रतिभूति जारी करने की तारीख को भारतीय रिज़र्व बैंक में संबंधित प्राथमिक व्यापारी के चालू खाते में जमा किया जाएगा।

अजीत प्रसाद
निदेशक  

प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/853


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष