Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों का आउटलुक 2017-18

28 दिसंबर 2018

प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों का आउटलुक 2017-18

भारतीय रिज़र्व बैंक आज इसके साथ ‘प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों का आउटलुक 2017-18’ शीर्षक से वार्षिक प्रकाशन का 5वां खंड जारी कर रहा है। इसे https://dbie.rbi.org.in/DBIE/dbie.rbi?site=publications पर एक्सेस किया जा सकता है। यह प्रकाशन भारतीय रिज़र्व बैंक के ‘सहकारी बैंक पर्यवेक्षण विभाग’ द्वारा तैयार किया गया है।

प्रकाशन में वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए अनुसूचित और गैर-अनुसूचित प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों के वित्तीय खातों को शामिल किया गया है। यह प्रकाशन बैलेंस शीट की प्रमुख मदों, लाभ और हानि खाता, गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां, वित्तीय अनुपात, कार्यालयों के राज्यवार वितरण और प्राथमिकता-प्राप्‍त क्षेत्र के अग्रिमों के विवरण के बारे में समग्र जानकारी प्रदान करता है। इसके अलावा, प्रकाशन पूंजीगत असमानता, लाभप्रदता और कर्मचारी उत्पादकता पर चुनिंदा वित्तीय अनुपातों पर अनुसूचित प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों की बैंक-वार जानकारी प्रदान करता है। यह प्रकाशन वार्षिक आधार पर भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर भारतीय अर्थव्यवस्था पर डेटाबेस (डीबीआईई) के लिंक https://dbie.rbi.org.in/ के माध्यम से केवल इलेक्ट्रॉनिक रूप में प्रकाशित किया जा रहा है। प्रकाशन की कोई हार्ड कॉपी नहीं होगी।

जोस जे.कट्टूर
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2018-2019/1483


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष