Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

भारतीय स्टार्टअप क्षेत्र पर सर्वेक्षण

27 नवंबर 2018

भारतीय स्टार्टअप क्षेत्र पर सर्वेक्षण

भारतीय रिजर्व बैंक ने भारत के स्टार्टअप क्षेत्र (एसआईएसएस) पर एक सर्वेक्षण शुरू किया है। सर्वेक्षण का उद्देश्य भारत में स्टार्टअप क्षेत्र का प्रोफाइल बनाना और कारोबार,लाभप्रदता और कार्यबल से संबंधित आयाम प्रदान करना है। एसआईएसएस स्टार्टअप क्षेत्र की समस्याओं पर भी प्रकाश डालेगा।

बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in में सर्वेक्षण सूची शीर्ष 'फॉर्म' (होम पेज के नीचे 'मोर लिंक' में उपलब्ध है) और उप-शीर्ष 'सर्वे' के अंतर्गत रखी गई है। इसे मार्च 2018 में भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरणों के अनुसार सभी स्टार्टअप इकाइयों को भी भेजा गया है। अन्य स्टार्टअप, जिनसे स्थान विवरण की कमी के कारण संपर्क नहीं किया जा सका है, वे ऊपर दिए गए लिंक से सर्वेक्षण सूची डाउनलोड करके भी इस सर्वेक्षण में भाग ले सकते हैं। इस भरे हुए सर्वेक्षण सूची को मेल किया जा सकता है (इसका सर्वेक्षण सूची में भी उल्लेख किया गया है)। व्यक्तिगत प्रतिक्रिया या उत्तरदाताओं की पहचान प्रकट नहीं की जाएगी। किसी भी प्रश्न / स्पष्टीकरण के मामले में, कृपया मेल करें।

अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी: 2018-2019/1210


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष