Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

भारतीय रिज़र्व बैंक 13 नवंबर 2018 को चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत 28 दिवसीय और 56 दिवसीय परिवर्तनीय दर रेपो नीलामी आयोजित करेगा

13 नवंबर 2018

भारतीय रिज़र्व बैंक 13 नवंबर 2018 को चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत
28 दिवसीय और 56 दिवसीय परिवर्तनीय दर रेपो नीलामी आयोजित करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक मंगलवार, 13 नवंबर 2018 को निम्नानुसार परिवर्तनीय दर रेपो नीलामियां आयोजित करेगा। ये नीलामियां सावधि रेपो नीलामियों पर 13 फरवरी 2014 को जारी संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

क्र.सं. अधिसूचित राशि
( बिलियन में)
अवधि
(दिन)
समयावधि प्रत्यावर्तन की तारीख
1. 200 28 अपराह्र 1.00 बजे से अपराह्र 1.30 बजे तक 11 दिसंबर 2018 (मंगलवार)
2. 200 56 अपराह्र 3.30 बजे से अपराह्र 4.00 बजे तक 08 जनवरी 2019 (मंगलवार)

सफल प्रस्‍तावों को उनकी संबंधित प्रस्‍तावित दरों पर आबंटन किया जाएगा।

रेपो दर पर या उससे निम्न दर के प्रस्‍तावों का स्‍वीकार नहीं किया जाएगा।

अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी: 2018-2019/1096


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष