Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

भारतीय रिज़र्व बैंक ने अस्थायी दर बॉन्ड, 2024 पर ब्याज दर घोषित की

6 नवंबर 2018

भारतीय रिज़र्व बैंक ने अस्थायी दर बॉन्ड, 2024 पर ब्याज दर घोषित की

अस्थायी दर बांड 2024 [फ्लोटिंग रेट बांड, 2024] पर 7 नवंबर 2018 से 6 मई 2019 तक छमाही के लिए लागू ब्याज दर 7.22 प्रतिशत वार्षिक रहेगी।

आपको यह याद होगा कि अस्थायी दर बांड एफआरबी, 2024 पर ब्याज दर भारत सरकार के 182 दिवसीय खज़ाना बिलों की पिछली तीन नीलामियों के कट-ऑफ मूल्य पर निहित प्रतिफल (दो दशमलव स्थान तक पूर्णांक) के औसत पर निर्धारित की गई है, इन खजाना बिलों को कूपन पुनर्निर्धारित तारीख अर्थात 7 नवंबर 2018 से एक दिन पहले तक धारित किया गया था। निहित प्रतिफलों का परिकलन वर्ष में 365 दिन मानकर किया जाएगा। तदनुसार, कूपन दर निर्धारित की गई है।

अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी : 2018-2019/1069


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष