बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

अधिसूचनाएं

भारत में आयात हेतु व्यापार ऋण (ट्रेड क्रेडिट) – समग्र लागत की उच्चतम सीमा की समीक्षा

भारिबैंक/2013-14/301
ए.पी.(डीआईआर सीरीज) परिपत्र सं. 56

30 सितंबर 2013

सभी प्राधिकृत व्यापारी श्रेणी I  बैंक

महोदया/महोदय

भारत में आयात हेतु व्यापार ऋण (ट्रेड क्रेडिट) – समग्र लागत की उच्चतम सीमा की समीक्षा

प्राधिकृत व्यापारी श्रेणी I बैंकों का ध्यान भारत में आयात हेतु व्यापार ऋणों की समग्र लागत की उच्चतम सीमा से संबंधित 11 जुलाई 2013 के ए. पी. (डीआईआर सीरीज) परिपत्र सं. 9 की ओर आकृष्ट किया जाता है।

2. समीक्षा करने पर यह निर्णय लिया गया है कि 11 सितंबर 2012 के ए. पी. (डीआईआर सीरीज) परिपत्र सं. 28 के पैराग्राफ 4 के अंतर्गत यथा विनिर्दिष्ट समग्र लागत की उच्चतम सीमा 31 मार्च 2014 तक लागू बनी रहेगी तथा तदुपरांत समीक्षाधीन है।

3. व्यापार ऋण नीति से संबंधित सभी अन्य पहलू अपरिवर्तित बने रहेंगे । प्राधिकृत व्यापारी श्रेणी । बैंक इस परिपत्र की विषय वस्तु से अपने घटकों और ग्राहकों को अवगत कराने का कष्ट करें।

4. इस परिपत्र में निहित निर्देश विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम, 1999 (1999 का 42) की धारा 10 (4) और धारा 11 (1) के अधीन और अन्य किसी कानून के अंतर्गत अपेक्षित अनुमति/अनुमोदन, यदि कोई हो, पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बगैर जारी किए गए हैं।

भवदीय

(सी. डी. श्रीनिवासन)
मुख्य महाप्रबंधक


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष