Click here to Visit the RBI’s new website

मौद्रिक नीति

"... मौद्रिक नीति का प्राथमिक उद्देश्य विकास के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मूल्य स्थिरता बनाए रखना है।"


भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम 1934 की प्रस्तावना

प्रेस प्रकाशनी


3-वर्षीय दीर्घावधि रेपो परिचालन (एलटीआरओ) का परिणाम, 18 मार्च, 2020

18 मार्च 2020

3-वर्षीय दीर्घावधि रेपो परिचालन (एलटीआरओ) का परिणाम, 18 मार्च, 2020

रिजर्व बैंक ने 16 मार्च, 2020 को जारी प्रेस प्रकाशनी के माध्यम से की गई एलटीआरओ घोषणा के अनुसरण में 3 साल की अवधि के लिए 25,000 करोड़ की अधिसूचित राशि के लिए दीर्घावधि रेपो परिचालन (एलटीआरओ) आज आयोजित किया।

2. कुल 27,096 करोड़ के लिए बोलियाँ प्राप्त हुईं जिसमें 1.1 का कुल अनुपात (यानी अधिसूचित राशि के सापेक्ष प्राप्त बोलियों की राशि) शामिल है।

3. आनुपातिक आधार पर सभी बोलियों के लिए निम्नानुसार आवंटन किया गया:

अवधि 3 साल
प्रत्यावर्तन की तारीख 17 मार्च 2023
अधिसूचित राशि ( करोड़ में) 25,000
प्राप्त बोलियों की कुल संख्या 21
प्राप्त बोलियों की कुल राशि ( करोड़ में) 27,096
आवंटित राशि ( करोड़ में) 25,012
आनुपातिक आवंटन प्रतिशत (%) 92.27

अजीत प्रसाद
निदेशक  

प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/2080

2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष