24 दिसंबर 2019
प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों का आउटलुक 2018-19
भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज इसके साथ ‘प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों का आउटलुक 2018-19 शीर्षक से वार्षिक प्रकाशन का 6ठा खंड जारी किया है। इसे https://dbie.rbi.org.in/DBIE/dbie.rbi?site=publications#!13 पर एक्सेस किया जा सकता है। यह प्रकाशन भारतीय रिज़र्व बैंक के ‘पर्यवेक्षण विभाग’ द्वारा तैयार किया गया है।
प्रकाशन में वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए अनुसूचित और गैर-अनुसूचित प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों के वित्तीय खातों को शामिल किया गया है। यह प्रकाशन तुलन पत्र की प्रमुख मदों, लाभ और हानि खाता, गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां, वित्तीय अनुपात, कार्यालयों के राज्यवार वितरण और प्राथमिकता-प्राप्त क्षेत्र के अग्रिमों के विवरण के बारे में समग्र जानकारी प्रदान करता है। इसके अलावा, प्रकाशन पूंजीगत पर्याप्तता, लाभप्रदता और कर्मचारी उत्पादकता जैसे चुनिंदा वित्तीय अनुपातों पर अनुसूचित प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों की बैंक-वार जानकारी प्रदान करता है। यह प्रकाशन वार्षिक आधार पर भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर भारतीय अर्थव्यवस्था पर डेटाबेस (डीबीआईई) के लिंक https://dbie.rbi.org.in/ के माध्यम से केवल इलेक्ट्रॉनिक रूप में प्रकाशित किया जा रहा है। प्रकाशन की कोई हार्ड कॉपी नहीं होगी।
(योगेश दयाल)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/1506 |