Click here to Visit the RBI’s new website

वित्तीय बाजार

सुचारू ढ़ंग से कार्य करने वाले, चलनिधि युक्त और लचीले वित्तीय बाजार मौद्रिक नीति अंतरण और भारत के विकास के वित्तपोषण में अपरिहार्य जोखिमों के आवंटन और अवशोषण में सहायता करते हैं।

प्रेस प्रकाशनी


रिज़र्व बैंक दीर्घावधि परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रेपो नीलामियां आयोजित करेगा

13 नवंबर 2019

रिज़र्व बैंक दीर्घावधि परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रेपो नीलामियां आयोजित करेगा

रिज़र्व बैंक नियमित आधार पर प्रणाली में चलनिधि की निगरानी करता है और उभरती चलनिधि की स्थिति और प्रणाली की आवश्यकताओं के मूल्यांकन के आधार पर चलनिधि परिचालन आयोजित करता है।

इन वर्तमान और उभरती चलनिधि स्थितियों के आकलन के आधार पर रिज़र्व बैंक ने यह निर्णय लिया है कि निमानानुसार दो परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रेपों नीलामियाँ आयोजित की जाए:

क्रम सं. नीलामी की तारीख अधिसूचित राशि
( करोड़)
अवधि
(दिन)
समयावधि प्रत्यावर्तन की तारीख
1. 14 नवंबर 2019 (गुरुवार) 25,000 21 मध्याह्न 12.00 से अपराह्न 12.30 5 दिसंबर 2019 (गुरुवार)
2. 18 नवंबर 2019 (सोमवार) 25,000 21 मध्याह्न 12.00 से अपराह्न 12.30 9 दिसंबर 2019 (सोमवार)

ये नीलामियाँ 13 फरवरी 2014 को जारी मियादी रेपो नीलामियों के संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित की जाएगी।

अजीत प्रसाद
निदेशक  

प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/1172

2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष