आरबीआई/2019-20/168
विसविवि.केंका.एलबीएस.बीसी.सं.18/02.08.001/2019-20
28 फरवरी 2020
अध्यक्ष / प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी
सभी अग्रणी बैंक
महोदया / महोदय,
तमिलनाडु राज्य में नए जिलों का गठन –
अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपना
तमिलनाडु सरकार ने दिनांक 12 नवंबर 2019 के राजपत्र अधिसूचना जी.ओ. एमएस. सं. 425, 427, 429 और 431 के द्वारा तमिलनाडु राज्य में पाँच नए जिलों के गठन को अधिसूचित किया था। अतः यह निर्णय लिया गया है कि नए जिलों के अग्रणी बैंक का दायित्व निम्नानुसार सौंपा जाए:-
क्र.सं. |
नया गठित जिला |
अब तक का जिला |
नए गठित जिलों के अंतर्गत राजस्व प्रभाग |
अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपा गया |
नए जिले को आवंटित जिला कार्य कोड |
1 |
कल्लाकुरिची |
विलुप्पुरम |
कल्लाकुरिची और तिरुकोइलुर |
इंडियन बैंक |
00H |
2 |
तेनकासी |
तिरुनलवेल्ली |
तेनकासी और शंकरनकोविल (न्यू) |
इंडियन ओवरसीज बैंक |
00I |
3 |
चेंगलपट्टू |
कांचीपुरम |
चेंगलपट्टू, मदुरंथागम और तांबरम |
इंडियन बैंक |
00J |
4 |
तिरुपथुर |
वेल्लौर |
तिरुपथुर और वनियमबाडी (न्यू) |
इंडियन बैंक |
00K |
5 |
रानीपेट |
रानीपेट और अराकोणम (न्यू) |
इंडियन बैंक |
00L |
2. साथ ही, बैंकों द्वारा बीएसआर रिपोर्टिंग के प्रयोजन हेतु नए जिलों को जिला कार्य कोड भी आवंटित किया गया है।
3. तमिलनाडु राज्य में अब तक के जिलों और अन्य जिलों के अग्रणी बैंक दायित्व में कोई परिवर्तन नहीं है।
भवदीय,
(गौतम प्रसाद बोरा)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक
| |