बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त भारतीय रिज़र्व बैंक, चेन्नै, आरबीआई, चेन्नै के साथ-साथ रिज़र्व बैंक स्टाफ महाविद्यालय, चेन्नै के लिए समवर्ती लेखा परीक्षकों की नियुक्ति के लिए पात्र श्रेणी-1 चार्टर्ड एकाउंटेंट फर्मों (निविदा दस्तावेज़ में यथा-परिभाषित) से एक वर्ष, अर्थात 01 अक्तूबर 2022 से 30 सितंबर 2023 तक (जिसेबैंक द्वारा किए जाने वाले मूल्यांकन में संतोषजनक कार्य-निष्पादन पाए जाने पर दो और वर्षों के लिए वार्षिक आधार पर बढ़ाया जा सकता है) की अवधि के लिए आवेदन आमंत्रित करता है।
निविदा प्रक्रिया एमएसटीसी लि. के ई-निविदा पोर्टल (https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi) के माध्यम से निष्पादित की जाएगी। इच्छुक निविदाकर्ताओं को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उपर्युक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लि. के पास खुद को पंजीकृत करना होगा।
निविदा दस्तावेज भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर 'निविदाएं' खंड के तहत और वेबसाइट www.mstcecommerce.com दोनों से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 06 सितंबर, 2022 अपराह्न 02:00 बजे तक है। उपर्युक्त प्रक्रिया के लिए केवल पोर्टल के माध्यम से जमा की गई निविदाओं को स्वीकार किया जाएगा। निविदाएं, यदि उक्त तिथि और समय के बाद प्राप्त होती हैं, तो बैंक द्वारा स्वीकार नहीं की जाएगी।
निविदाकर्ता को बोली जमा करने से पहले किसी भी संशोधन/शुद्धिपत्र/स्पष्टीकरण के लिए उपरोक्त वेबसाइट/ई-पोर्टल को देख लेना चाहिए। बैंक को, निविदा रद्द करने, संशोधित करने और निविदा जमा करने की समय सीमा बढ़ाने का अधिकार होगा। इसके अलावा, बैंक किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने और किसी भी या सभी निविदाओं को बिना कोई कारण बताए अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
चेन्नै
निविदा की अनुसूची
ई-निविदा संख्या |
RBI/Chennai/HRMD/40/22-23/ET/272 |
निविदा का नाम |
भारतीय रिज़र्व बैंक, चेन्नै और रिज़र्व बैंक स्टाफ महाविद्यालय, चेन्नै के लिए 01 अक्टूबर, 2022 से 30 सितंबर, 2023 तक की अवधि के लिए समवर्ती लेखा परीक्षकों की नियुक्ति |
आरबीआई की वेबसाइट पर देखने/डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध ई-निविदा आमंत्रित करने की सूचना की तिथि |
16 अगस्त 2022 |
निविदा का अनुमानित मूल्य अर्थात न्यूनतम पारिश्रमिक शुल्क (प्रति वर्ष) |
₹23,08,080/- (18% की दर पर जीएसटी सहित) 12 महीनों के लिए |
बयाना जमा राशि (ईएमडी) |
बयाना राशि ₹46,162/- एनईएफटी के माध्यम से प्रेषित की जानी है। तकनीकी बोली के साथ ईएमडी जमा करने के साक्ष्य के रूप में लेन-देन का विवरण प्रस्तुत करना होगा। ₹46,162/- के ईएमडी भुगतान के लिए एनईएफटी का विवरण लाभार्थी का नाम: भारतीय रिज़र्व बैंक, चेन्नै लाभार्थी का खाता संख्या: 186003001
IFSC: RBIS0CNPA01 (5वें और 10वें अंक शून्य हैं)
एनईएफटी के माध्यम से ईएमडी भेजते समय टिप्पणी/विवरण निम्नानुसार हो: ईएमडी (सीए फर्म का नाम)
ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि: 06 सितंबर, 2022 को दोपहर 12:00 बजे तक
इस संविदा के लिए एमएसई के रूप में पंजीकृत फर्मों/कंपनियों के लिए भी ईएमडी के भुगतान के लिए कोई छूट स्वीकार्य नहीं है। |
ई-निविदा (तकनीकी बोली और वित्तीय बोली) ऑनलाइन जमा करना शुरू होने की तारीख: www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi |
25 अगस्त 2022, पूर्वाह्न 10:00 बजे से |
बोली-पूर्व बैठक की तिथि (ऑफ़लाइन) |
23 अगस्त, 2022 को मध्याह्न 12:00 बजे स्थान: मा.सं.प्र.वि., भारतीय रिज़र्व बैंक, राजाजी सालै, फोर्ट ग्लासिस, चेन्नै - 600001 |
एमएसटीसी पोर्टल पर ई-निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि और समय (तकनीकी बोली और वित्तीय बोली) |
06 सितंबर, 2022, दोपहर 02:00 बजे |
निविदा के भाग-I (तकनीकी बोली) को खोलने की तिथि और समय |
06 सितंबर 2022, शाम 04:00 बजे |
निविदा के भाग-।। (वित्तीय बोली) खोलने की तिथि |
केवल उन्हीं बोलीदाताओं का भाग-II (वित्तीय बोली) इलेक्ट्रॉनिक रूप से खोला जाएगा जिनका भाग-I (तकनीकी बोली) आरबीआई, चेन्नै द्वारा स्वीकार्य पाया जाता है। ऐसे बोलीदाताओं को उनके द्वारा दी गई वैध ईमेल आईडी के माध्यम से भाग-II (वित्तीय बोली) खोलने की तारीख के बारे में सूचित किया जाएगा। |
लेनदेन शुल्क (अप्रतिदेय) |
लेनदेन शुल्क का भुगतान एमएसटीसी पोर्टल में बताए अनुसार एमएसटीसी भुगतान गेटवे/एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में हो या मेसर्स द्वारा सूचित किए अनुसार हो। |
2. ऐसा कोटेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा जिसके साथ विक्रेता द्वारा शर्त उद्धृत की गई हो। इस तरह के कोटेशन को बैंक के विवेक पर अस्वीकार कर दिया जाएगा।
3. भविष्य में जारी निविदा में संशोधन/शुद्धिपत्र, यदि कोई हो, केवल आरबीआई वेबसाइट और एमएसटीसी वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा जैसा कि ऊपर दिया गया है और समाचार पत्रों में प्रकाशित नहीं किया जाएगा। |