भारतीय रिज़र्व बैंक अपने भुबनेश्वर कार्यालय के बरामुंडा स्थित आर बी आय कर्मचारी आवास के कमयूनीटी हॉल का नविनीकरन कार्य हेतु भुबनेश्वर कार्यालय के सूचीबद्ध ठेकेदारों से ई-निविदा आमंत्रित करता है। निविदा की प्रक्रिया एमएसटीसी लि. के ई-निविदा पोर्टल (http://mstcecommerce.com/eprochome/rbi) के माध्मय से पूरी की जाएगी। सभी इच्छुक सूचीबद्ध ठेकेदारों को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ऊपर उल्लिखित वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लि. के पास पंजीकरण करना होगा। ई-निविदा के लिए समय-सारणी निम्नानुसार है:
ई-निविदा सं. |
भा.रि.बैं./भुबनेश्वर/संपदा/128/20-21/ईटी/186 |
निविदा का माध्यम |
ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली
(www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi) के माध्यम से ऑनलाइन भाग I - टेक्नो-कमर्शियल बोली और भाग II - मूल्य बोली |
अनुमनित लागत |
रु 5,61,586.00 (जी एस टी सहीत) |
पक्षकारों के लिए आरबीआई वेबसाईट www.rbi.org.in से एनआईटी डाउनलोड करने की तिथि |
दि. 30.09.2020 को अपराह्न 6.00 बजे से |
बोली - पूर्व बैठक |
ऑफलाइन 28.10.2020 को पुर्वाह्न 11.00 बजे। स्थल भारतीय रिज़र्व बैंक, 2री मंजिल, संपदा विभाग, भुबनेश्वर |
(i) सफल पक्षकार द्वारा प्रस्तुत की जाने बयाना जमा राशि
(ii) निविदा शुल्क - (शून्य) |
रु 11,232.00 |
वेबसाइट http://mstcecommerce.com/eprochome/rbi पर ऑन लाइन टेक्नो-कमर्शियल बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा शुरू होने की तिथि |
29.10.2020 को अपराह्न 2:00 बजे से |
टेक्नो-कमर्शियल बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए - ऑनलाइन ई निविदा के बंद होने की तिथि |
09.11.2020 को अपराह्न 2:00 बजे तक |
भाग-I (अर्थात टेक्नो-कमर्शियल बोली) के खुलने की तिथि और समय |
09.11.2020 को अपराह्न 3:00 बजे |
मूल्य बोली:भाग-II के खुलने की तिथि |
09.11.2020 को अपराह्न 3:00 बजे |
लेनदेन शुल्क (अप्रतिदेय) (ई-निविदा में भाग लेने के लिए एमएसटीसी ई-पेमेंट गेटवे के माध्यम से निविदाकर्ताओं द्वारा अलग से प्रस्तुत किया जाना है) |
लेनदेन शुल्क राशि का भुगतान एमएसटीसी लिमिटेड को एमएसटीसी पेमेन्ट गेटवे/एनईएफटी/ आरटीजीएस के माध्यम से किया जाना है। |
आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को प्रॉसेसिंग के दौरान अपेक्षित योग्यता के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करके बैंक को संतुष्ट करना होगा। यदि वे ऐसा करने में विफल होते हैं तो बैंक के पास उनकी बोली को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है। बैंक सबसे कम बोली की निविदा स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण रूप से अथवा आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार उसके पास सुरक्षित है। बैंक के पास बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।