Click here to Visit the RBI’s new website

प्रकाशन

विनिर्माण क्षेत्र का माँग पुस्तिका, सूची और क्षमता उपयोग सर्वेक्षण – Q3:2017-18

अक्तूबर-दिसंबर 2017 की तिमाही के लिए माँग पुस्तिका, सूची और क्षमता उपयोग सर्वेक्षण के चालीसवें चक्र, जिसमें 940 विनिर्माण क्षेत्र की कंपनियों को सम्मिलित किया गया था, के परिणाम आज रिज़र्व बैंक ने जारी किए हैं। यह सर्वेक्षण भारतीय विनिर्माण क्षेत्र में मांग की स्थितियों का एक स्नैप शॉट हमें देता है।1

विशेष:

1) क्षमता उपयोग (कैपेसिटी युटीलाइसेशन): समग्र स्तर पर Q3:2017-18 के दौरान क्षमता उपयोग 74.1 प्रतिशत था, संयोगवश औद्योगिक उत्पादन (आइआइपी)2 के डी-ट्रेंडेड सूचकांक में भी बढ़त पाई गई (चार्ट-1)। इस तिमाही समायोजित क्षमता उपयोग भी वित्त वर्ष 2017-18 में पहली बार बढ़कर 74.3 प्रतिशत हो गया था।

2) माँग पुस्तिका (ऑर्डर बुक्स): Q3:2017-18 में कंपनियों द्वारा प्राप्त नए माँग में पिछली तिमाही के उनके स्तर और एक वर्ष पहले के स्तर की तुलना में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज़ हुई है (चार्ट-2)।

3) तैयार माल की सूची (फिनिश्ड गुड्स इन्वेंटरी) और बिक्री (सेल्स) का अनुपात(रेश्यो): तैयार माल सूची में मामूली जमावड़ा उच्च प्रत्याशित बिक्री को प्रदर्शित कर सकता है, तैयार माल की सूची –बिक्री का अनुपात में मामूली कमी आई है (चार्ट-3)।

4) कच्चे माल की सूची (रॉ मटेरियल इन्वेंटरी) और बिक्री (सेल्स) का अनुपात(रेश्यो) :. Q3:2017-18 में कच्चे माल की सूची -बिक्री का अनुपात Q1:2017-18 के उच्च स्तर से नीचे आया है।


ANNEX 1: Data Tables

Table 1.1: IIP*-Manufacturing and Capacity Utilisation (CU)
Quarter Number of responding companies Capacity Utilisation IIP-Manufacturing
(Quarterly Average)
De-trended Quarterly IIP-Manufacturing
Q3:2016-17 710 71.0 119.5 -1.8
Q4:2016-17 724 74.6 125.2 2.8
Q1:2017-18 805 71.2 121.1 -2.3
Q2:2017-18 756 71.8 123.0 -1.4
Q3:2017-18 940 74.1 127.8 2.4
*: Index of Industrial Production (Base: 2011-12)

Table 1.2: Order Books (Q3:2016-17 to Q3:2017-18)
(Based on common set of 118 companies in 9 quarters)**
Quarter Amount (₹ Billion) Q-o-Q Growth (%)*** Y-o-Y Growth (%)
Average Backlog Orders Average New Order Book Average Pending Orders Average Backlog Orders Average New Order Book Average Pending Orders Average Backlog Orders Average New Order Book Average Pending Orders
Q3:2016-17 1.242 1.357 1.205 -3.0 6.0 -3.0 -14.0 -4.7 -21.6
Q4:2016-17 1.205 1.540 1.060 -2.9 13.5 -12.1 -21.7 23.9 -15.3
Q1:2017-18 1.059 1.583 1.128 -12.1 2.8 6.5 -15.3 14.1 -11.8
Q2:2017-18 1.128 1.736 1.398 6.5 9.7 23.9 -11.9 35.7 12.6
Q3:2017-18 1.398 2.101 1.853 24.0 21.0 32.5 12.6 54.9 53.8
**: As required for calculating growth rates in recent 5 quarters.
***: Not seasonally adjusted

Table 1.3: Average Sales and Inventories (Q3:2016-17 to Q3:2017-18)
(Based on common set of 302 companies in 5 quarters)
Quarter Amount (₹ Billion) Ratio (per cent)
Average Sales Average Total Inv Average FG Inv Average WiP Inv Average RM Inv Total Inv /Sales FG Inv /Sales RM Inv /Sales
Q3:2016-17 2.822 1.612 0.582 0.248 0.782 57.1 20.6 27.7
Q4:2016-17 3.079 1.573 0.588 0.230 0.756 51.1 19.1 24.5
Q1:2017-18 2.738 1.656 0.574 0.235 0.846 60.5 21.0 30.9
Q2:2017-18 2.727 1.603 0.588 0.239 0.776 58.8 21.6 28.5
Q3:2017-18 2.808 1.624 0.599 0.247 0.778 57.8 21.3 27.7
RM - Raw Material; WiP - Work in progress; FG - Finished Goods; Inv – Inventory.

1 सर्वेक्षण में प्राप्त प्रत्युत्तर स्वैच्छिक हैं और एकत्र सैंपल्स में के अंतर परिणमों को कुछ हद तक प्रभावित कर सकते हैं। संदर्भ अवधि जुलाई-सितंबर 2017 के लिए ओबिकस का 39वाँ चक्र, जिसमें 756 विनिर्माण कंपनियों को सम्मिलित किया गया था, 7 फरवरी 2018 को भारिबैं वेब साइट पर जारी किया गया।

2 आइआइपी की गणना नियत आधार (वर्तमान में 2011-12=100) पर की जाती है जबकि सीयू में भाजक या डिनोमिनेटर (अर्थात संस्थापित क्षमता) को प्रत्येक तिमाही में अद्यतन किया जाता है। तुलनात्मक दृष्टि से आइआइपी के ट्रेंड कंपोनेन्ट को हटा दिया गया है।


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष