30 सितंबर 2013
अप्रैल-जून 2013 के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में उतार-चढ़ाव के स्रोत
आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपनी वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर अप्रैल-जून 2013 के भुगतान संतुलन के आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों के आधार पर, अप्रैल-जून 2013 के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में उतार-चढ़ाव के स्रोतों का संकलन किया गया है।
विदेशी मुद्रा भंडार में उतार-चढ़ाव के स्रोत :अप्रैल-जून 2013
अप्रैल-जून 2013 के दौरान, विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई। विदेशी मुद्रा भंडार में उतार-चढ़ाव के स्रोत सारणी 1 में दिए गए है।
सारणी 1 : विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि के स्रोत * |
(बिलियन अमरीकी डालर) |
मदें |
2012-13
अप्रैल-जून |
2013-14
अप्रैल-जून |
I. |
|
चालू खाता शेष |
-17.1 |
-21.8 |
II. |
|
पूंजी खाता (निवल) (क से छ) |
17.6 |
21.4 |
|
ए. |
क. विदेशी निवेश जिसमें से |
1.9 |
6.3 |
|
|
विदेशी प्रत्यक्ष निवेश |
3.8 |
6.5 |
|
|
पोर्टफोलियो निवेश |
-1.9 |
-0.2 |
|
|
एफआईआई |
-1.7 |
-0.5 |
|
|
एडीआर/जीडीआर |
0.1 |
0.0 |
|
बी. |
ख. बैंकिंग पूंजी |
9.4 |
10.3 |
|
|
जिसमेंसे :अनिवासी
भारतीय जमाराशियां |
6.6 |
5.5 |
|
सी. |
ग. अल्पकालिक ऋण |
5.4 |
2.5 |
|
डी. |
बाह्य सहायता |
0.1 |
0.3 |
|
ई. |
बाह्य वाणिज्यिक उधार |
0.5 |
0.9 |
|
एफ. |
पूंजी खाता में अन्य मदें |
0.3 |
1.2 |
III. |
|
मूल्यन परिवर्तन |
-5.2 |
-9.2 |
|
|
कुल (I+II+III) @
भंडार में वृद्धि (+)/ भंडार में कमी (-) |
-4.7 |
-9.6 |
*: भुगतान संतुलन के पुराने फॉर्मेट के आधार पर
@: पूर्णांकन के कारण अंतर
नोट: ‘`भूल-चूक' के अलावा पूंजी खाते की अन्य मदों में शामिल हैं : एसडीआर आबंटन, निर्यात में कमी-बेशी, विदेश में रखी गई निधियां, एफडीआई के अंतर्गत शेयरों के विचाराधीन निर्गम के लिए प्राप्त अग्रिम और अन्यत्र न शामिल की गई पूंजी प्राप्तियों के लेन-देन। |
भुगतान संतुलन के आधार पर (अर्थात मूल्यन प्रभाव को छोड़कर), अप्रैल-जून 2013 के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 0.3 बिलियन अमरीकी डालर की गिरावट हुई जबकि अप्रैल-जून 2012 के दौरान इसमें 0.5 बिलियन अमरीकी डालर की वृद्धि हुई थी। अप्रैल-जून 2013 के दौरान सांकेतिक अर्थ में विदेशी मुद्रा भंडार में (मूल्यन प्रभाव सहित) 9.6 बिलियन अमरीकी डालर की गिरावट आई जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान इसमें 4.7 बिलियन अमरीकी डालर की गिरावट आई थी (सारणी 2)।
सारणी 2 : भंडार के उतार-चढ़ाव की तुलनात्मक स्थिति |
(बिलियन अमरीकी डालर) |
मदें |
2012-13 |
2013-14 |
अप्रैल-जून |
अप्रैल-जून |
1 |
विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन (मूल्यन प्रभाव सहित) |
-4.7 |
-9.6 |
2 |
मूल्यन प्रभाव (लाभ (+)/हानि (-)) |
-5.2 |
-9.2 |
3 |
भुगतान संतुलन आधार पर विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन (अर्थात मूल्यन प्रभाव को छोड़कर) |
0.5 |
-0.3 |
टिप्पणी : भंडार में वृद्धि (+)/ भंडार में कमी (-)
पूर्णांकन के कारण अंतर |
प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमरीकी डालर के मूल्य में वृद्धि और अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण के मूल्यों में गिरावट को दर्शाते हुए, अप्रैल-जून 2013 के दौरान मूल्यन हानि 9.2 बिलियन अमरीकी डालर रही जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान इसमें 5.2 बिलियन अमरीकी डालर की हानि हुई थी।
संगीता दास
निदेशक
प्रेस प्रकाशनी : 2013-2014/677 |