27 जून 2013
भारत में विदेशी मुद्रा भंडार में 2012-13 के दौरान हुई घटबढ़ के स्रोत
भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अपनी वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर 2012-13 के भुगतान संतुलन (बीओपी) के आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के आधार पर 2012-13 के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में हुई घटबढ़ के स्रोत संकलित किए गए हैं।
विदेशी मुद्रा भंडार में घटबढ़ के स्रोत : 2012-13
2012-13 के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट हुई। विदेशी मुद्रा भंडार में हुई घटबढ़ के स्रोत सारणी 1 में दिए गए हैं।
सारणी 1:विदेशी मुद्रा भंडार में घटबढ़ के स्रोत *
|
(बिलियन अमरीकी डॉलर) |
मदें |
अप्रैल-मार्च 2011-12 |
अप्रैल-मार्च 2012-13 |
I. |
|
चालू खाता शेष |
-78.2 |
-88.2 |
II. |
|
पूँजी खाता (निवल) (क से च) |
65.4 |
92.0 |
|
ए. |
विदेशी निवेश (i+ii) |
39.2 |
46.7 |
|
|
(i) विदेशी प्रत्यक्ष निवेश |
22.1 |
19.8 |
|
|
(ii) संविभागीय निवेश |
17.2 |
26.9 |
|
|
जिनमें से : |
|
|
|
|
एफआईआई |
16.8 |
27.6 |
|
|
एडीआर/जीडीआर |
0.6 |
0.2 |
|
बी. |
बाह्य वाणिज्यिक उधार |
10.3 |
8.5 |
|
सी. |
बैंकिंग पूँजी |
16.2 |
16.6 |
|
|
जिसमें से : अनिवासी भारतीयों की जमाराशियां |
11.9 |
14.8 |
|
डी. |
अल्पावधि व्यापार ऋण |
6.7 |
21.7 |
|
ई. |
विदेशी सहायता |
2.3 |
1.0 |
|
एफ. |
पूँजी खाते की अन्य मदें |
-9.4 |
-2.4 |
III. |
|
मूल्यांकन परिवर्तन |
2.4 |
-6.2 |
|
|
कुल (I+II+III)@ |
-10.4 |
-2.4 |
*: बीओपी के पुराने फार्मेट पर आधारित
@: यदि कोई अंतर है तो वह पूर्णांकन के कारण है।
टिप्पणी: (i) 'पूँजी खाते की अन्य मदों में, भूल-चूक के अलावा एसडीआर आबंटन, निर्यात में कमीबेशी, विदेश में रखी गई निधियाँ, एफडीआई के अंतर्गत शेयरों के निर्गम के विचाराधीन प्राप्त अग्रिम और अन्यत्र शामिल न की गई पूंजी प्राप्तियों के लेनदेन शामिल हैं।
(ii) मुद्रा भंडार में वृद्धि (+)/ मुद्रा भंडार में गिरावट(-) |
भुगतान संतुलन आधार पर (अर्थात मूल्यन प्रभाव छोड़कर), विदेशी मुद्रा भंडार में 2012-13 के दौरान 3.8 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई जबकि 2011-12 के दौरान इसमें 12.8 बिलियन अमरीकी डॉलर की गिरावट हुई थी। सांकेतिक संदर्भ में विदेशी मुद्रा भंडार (मूल्यन प्रभाव सहित) में 2012-13 के दौरान 2.4 बिलियन अमरीकी डॉलर की गिरावट हुई जबकि पिछले वर्ष इसमें 10.4 बिलियन अमरीकी डॉलर की गिरावट हुई थी (सारणी 2)।
सारणी 2: विदेशी मुद्रा भंडार में घट-बढ़ की तुलनात्मक स्थिति |
(बिलियन अमरीकी डॉलर) |
मदें |
अप्रैल-मार्च
2011-12 |
अप्रैल-मार्च
2012-13 |
1. |
विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन (मूल्यन प्रभाव सहित) |
-10.4 |
-2.4 |
2. |
मूल्यन प्रभाव
(लाभ(+)/हानि (-)) |
2.4 |
-6.2 |
3. |
बीओपी आधार पर विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन (अर्थात् मूल्यन प्रभाव छोड़कर) |
-12.8 |
3.8 |
4. |
मूल्यन लाभ/हानि द्वारा दर्शाए गए मुद्रा भंडार में वृद्धि/गिरावट का प्रतिशत |
-23.1 |
262.7 |
टिप्पणी: मुद्रा भंडार में वृद्धि (+)/गिरावट (-) यदि कोई अंतर हो तो वह पूर्णांकन के कारण है। |
प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमरीकी डॉलर में मूल्यवृद्धि दर्शाते हुए मूल्यांकन हानि 2012-13 के दौरान 6.2 बिलियन अमरीकी डॉलर थी जबकि पिछले वर्ष इसमें 2.4 बिलियन अमरीकी डॉलर का मूल्यांकन लाभ हुआ था।
अल्पना किल्लावाला
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2012-2013/2185
|