28 मार्च 2013
अप्रैल-दिसंबर 2012 के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में घट-बढ़ के स्रोत
भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अपनी वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर 2012-13 की तीसरी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर 2012) के भुगतान संतुलन के आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों के आधार पर अप्रैल-दिसंबर 2012 के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में घट-बढ़ के स्रोतों को संकलित किया गया है।
विदेशी मुद्रा भंडार में घट-बढ़ के स्रोत: अप्रैल - दिसंबर 2012
अप्रैल-दिसंबर 2012 के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में मामूली वृद्धि हुई। विदेशी मुद्रा भंडार में घट-बढ़ के स्रोत सारणी 1 में दिए गए हैं।
सारणी 1: विदेशी मुद्रा भंडार में घट-बढ़ के स्रोत*
|
(बिलियन अमरीकी डॉलर) |
मद |
2011-12 |
2012-13 |
|
अप्रैल-दिसंबर |
अप्रैल-दिसंबर |
I. |
|
चालू खाता शेष |
-56.4 |
-72.0 |
II. |
|
पूंजी खाता (निवल) (क से च) |
49.3 |
73.1 |
|
क. |
विदेशी निवेश (i+ii) |
23.9 |
29.9 |
|
|
(i) विदेशी प्रत्यक्ष निवेश |
20.7 |
15.3 |
|
|
(ii) पोर्टफोलियो निवेश |
3.2 |
14.6 |
|
|
जिसमें से: |
|
|
|
|
एफआईआई |
2.7 |
16.0 |
|
|
एडीआर / जीडीआर |
0.6 |
0.3 |
|
ख. |
बाह्य वाणिज्यिक उधार |
8.1 |
4.5 |
|
ग. |
बैंकिंग पूंजी |
14.2 |
20.2 |
|
|
जिसमें से: एनआरआई जमाराशियां |
7.3 |
12.0 |
|
घ. |
अल्पकालिक व्यापार ऋण |
6.5 |
15.7 |
|
ङ. |
बाह्य सहायता |
2.0 |
1.8 |
|
च. |
पूंजी खाते में अन्य मदें |
-5.5 |
1.0 |
III. |
|
मूल्यन परिवर्तन |
-1.0 |
0.1 |
|
|
कुल (I+II+III)@ |
-8.1 |
1.2 |
*:बीओपी के पुराने फार्मेट पर आधारित।
@: अंतर, यदि कोई है, तो वह पूर्णांकन के कारण है।
टिप्पणी: (i) `पूंजी खाते की अन्य मदों' में `भूल चूक' के अलावा एसडीआर आबंटन, निर्यात में कमीबेशी, विदेश में रखी निधियां, शेयर जारी किए जाने हेतु एफडीआई के अंतर्गत प्राप्त अग्रिम और अन्यत्र शामिल नहीं की गई पूंजी प्राप्तियों के लेन-देन शामिल हैं।
(ii) रिज़र्व में वृद्धि (+)/ कमी (-) । |
भुगतान संतुलन आधार पर (अर्थात मूल्यन प्रभाव को छोड़कर) अप्रैल-दिसंबर 2012 के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 1.1 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 7.1 बिलियन अमरीकी डॉलर की गिरावट हुई थी। अप्रैल-दिसंबर 2012 के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार (अर्थात मूल्यन प्रभाव को छोड़कर) में 1.2 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 8.1 बिलियन अमरीकी डॉलर की गिरावट आई थी। (सारणी 2)।
सारणी 2: आरक्षित मुद्रा में घट-बढ़ की तुलनात्मक स्थिति
|
(बिलियन अमरीकी डॉलर) |
मद |
2011-12
अप्रैल-दिसंबर |
2012-13
अप्रैल-दिसंबर |
1. |
विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन (मूल्यन प्रभाव सहित) |
-8.1 |
1.2 |
2. |
मूल्यन प्रभाव (लाभ (+) / हानि (-)) |
-1.0 |
0.1 |
3. |
बीओपी आधार पर विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन (अर्थात मूल्यन प्रभाव को छोड़कर) |
-7.1 |
1.1 |
4. |
मूल्यन लाभ/हानि के बाद भंडार में वृद्धि/ कमी का प्रतिशत |
12.3 |
7.7 |
टिप्पणी: विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि (+)/ कमी (-) ।
@: अंतर, यदि कोई है, तो वह पूर्णांकन के कारण है। |
प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमरीकी डॉलर में मूल्यह्रास को दर्शाते हुए अप्रैल-दिसंबर 2012 के दौरान मूल्यन लाभ 0.1 बिलियन अमरीकी डॉलर था जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1.0 बिलियन अमरीकी डॉलर की मूल्यन हानि हुई थी।
आर. आर. सिन्हा
उप महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2012-2013/1632 |