22 मई 2020
91 दिवसीय, 182 दिवसीय और 364 दिवसीय खज़ाना बिलों की नीलामी
भारतीय रिज़र्व बैंक ने निम्नलिखित विवरणों के अनुसार भारत सरकार के खज़ाना बिलों की नीलामी की घोषणा की:
क्रम सं. |
खज़ाना बिल |
अधिसूचित राशि (₹ करोड़ में) |
नीलामी की तारीख |
निपटान की तारीख |
1 |
91 दिवसीय |
15,000 |
27 मई 2020
(बुधवार) |
28 मई 2020
(गुरुवार) |
2 |
182 दिवसीय |
16,000 |
3 |
364 दिवसीय |
14,000 |
|
कुल |
45,000 |
|
|
यह बिक्री भारत सरकार द्वारा 27 मार्च 2018 को जारी और समय-समय पर यथासंशोधित सामान्य अधिसूचना एफ संख्या 4(2)-डब्ल्यूएंडएम/2018 और 5 अप्रैल 2018 की संशोधित अधिसूचना सं. एफ. 4(2)-डब्ल्यूएंडएम/2018 में निर्दिष्ट नियम और शर्तों के अधीन रहेगी। इसमें राज्य सरकार, भारत में पात्र प्रोविडेंट फंड, नामित विदेशी केंद्रीय बैंक और इस संबंध में बैंक द्वारा निर्दिष्ट कोई व्यक्ति या संस्था, गैर प्रतियोगी आधार पर भाग ले सकते हैं, जिनके लिए आबंटन अधिसूचित राशि से इतर होगा। व्यक्ति भी खुदरा निवेशकों के रूप में गैर-प्रतियोगी आधार पर भाग ले सकते हैं। खुदरा निवेशकों के लिए आबंटन अधिसूचित राशि के 5 प्रतिशत की अधिकतम सीमा तक सीमित होगा।
उक्त नीलामी एकाधिक मूल्य नीलामी पद्धति का प्रयोग करते हुए मूल्य आधारित होगी। नीलामी के लिए प्रतिस्पर्धी बोलियां, भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक फार्मेट में बुधवार, 27 मई 2020 को निम्नलिखित समयावधि में प्रस्तुत की जानी चाहिए।
श्रेणी |
समय |
प्रतिस्पर्धी बोलियां |
पूर्वाह्न 10:30 - पूर्वाह्न 11:30 |
गैर-प्रतिस्पर्धी बोलियां |
पूर्वाह्न 10:30 - पूर्वाह्न 11:00 |
परिणामों की घोषणा नीलामी वाले दिन ही की जाएगी।
सफल बोलीकर्ताओं को गुरुवार, 28 मई 2020 को भुगतान करना होगा।
केवल सिस्टम विफलता की स्थिति में, भौतिक बोलियां स्वीकार की जाएंगी। ऐसी भौतिक बोलियों को लोक ऋण कार्यालय (ईमेल; फोन नंबर: 022-22632527, 022-22701299) को आरबीआई वेबसाइट (https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_ViewForms.aspx) से प्राप्त निर्धारित फॉर्म में नीलामी समय समाप्त होने से पहले जमा किया जाना चाहिए । तकनीकी कठिनाइयां होने पर, कोर बैंकिंग परिचालन टीम से संपर्क किया जाना चाहिए (ईमेल; फोन नंबर: 022-27595414, 022-27595666)। नीलामी से संबंधित अन्य कठिनाइयों के लिए, आईडीएमडी नीलामी टीम से संपर्क किया जा सकता है (ईमेल; फोन नंबर: 022-27595688)
अजीत प्रसाद
निदेशक
प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/2395 |