Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

अप्रैल -सितंबर 2020 के लिए विपणन योग्य दिनांकित प्रतिभूतियों के निर्गम हेतु कैलेंडर

31 मार्च 2020

अप्रैल - सितंबर 2020 के लिए
विपणन योग्य दिनांकित प्रतिभूतियों के निर्गम हेतु कैलेंडर

संस्‍थागत और खुदरा निवेशकों के लिए उनके निवेश की कार्यकुशल योजना बनाने और सरकारी प्रतिभूति बाजार में पारदर्शिता और स्थिरता उपलब्‍ध कराने के लिए भारत सरकार के परामर्श से राजकोषीय वर्ष 2020-21 (1 अप्रैल 2020 से 30 सितंबर 2020 तक) की पहली छमाही के लिए भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियों के निर्गम के लिए सांकेतिक कैलेंडर तैयार किया गया है। निर्गम कैलेंडर निम्‍नानुसार है:

भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियों के निर्गम के लिए सांकेतिक कैलेंडर
(1 अप्रैल 2020 से 30 सितंबर 2020 तक)

क्र.सं. नीलामी का सप्‍ताह राशि
( करोड़ में)
प्रतिभूति-वार आबंटन
1 06-10 अप्रैल 2020 19,000 i) 2 वर्षीय 3,000 करोड़ के लिए
ii) 10 वर्षीय 10,000 करोड़ के लिए
iii) 40 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
2 13-17 अप्रैल 2020 20,000 i) 5 वर्षीय 9,000 करोड़ के लिए
ii) 14 वर्षीय 5,000 करोड़ के लिए
iii) 30 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
3 20-24 अप्रैल 2020 21,000 i) 2 वर्षीय 3,000 करोड़ के लिए
ii) 10 वर्षीय 9,000 करोड़ के लिए
iii) 40 वर्षीय 5,000 करोड़ के लिए
iv) एफआरबी 4,000 करोड़ के लिए
4 27 अप्रैल-01 मई 2020 19,000 i) 5 वर्षीय 9,000 करोड़ के लिए
ii) 14 वर्षीय 4,000 करोड़ के लिए
iii) 30 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
5 04-08 मई 2020 19,000 i) 2 वर्षीय 3,000 करोड़ के लिए
ii) 10 वर्षीय 10,000 करोड़ के लिए
iii) 40 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
6 11-15 मई 2020 19,000 i) 5 वर्षीय 9,000 करोड़ के लिए
ii) 14 वर्षीय 4,000 करोड़ के लिए
iii) 30 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
7 18-22 मई 2020 19,000 i) 2 वर्षीय 3,000 करोड़ के लिए
ii) 10 वर्षीय 10,000 करोड़ के लिए
iii) 40 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
8 25-29 मई 2020 21,000 i) 5 वर्षीय 8,000 करोड़ के लिए
ii) 14 वर्षीय 3,000 करोड़ के लिए
iii) 30 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
iv) एफआरबी 4,000 करोड़ के लिए
9 01-05 जून 2020 19,000 i) 2 वर्षीय 3,000 करोड़ के लिए
ii) 10 वर्षीय 10,000 करोड़ के लिए
iii) 40 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
10 08-12 जून 2020 19,000 i) 5 वर्षीय 9,000 करोड़ के लिए
ii) 14 वर्षीय 4,000 करोड़ के लिए
iii) 30 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
11 15-19 जून 2020 19,000 i) 2 वर्षीय 3,000 करोड़ के लिए
ii) 10 वर्षीय 10,000 करोड़ के लिए
iii) 40 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
12 22-26 जून 2020 21,000 i) 5 वर्षीय 8,000 करोड़ के लिए
ii) 14 वर्षीय 3,000 करोड़ के लिए
iii) 30 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
iv) एफआरबी 4,000 करोड़ के लिए
13 29 जून - 03 जुलाई 2020 19,000 i) 2 वर्षीय 3,000 करोड़ के लिए
ii) 10 वर्षीय 10,000 करोड़ के लिए
iii) 40 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
14 06-10 जुलाई 2020 19,000 i) 5 वर्षीय 9,000 करोड़ के लिए
ii) 14 वर्षीय 4,000 करोड़ के लिए
iii) 30 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
15 13-17 जुलाई 2020 19,000 i) 2 वर्षीय 3,000 करोड़ के लिए
ii) 10 वर्षीय 10,000 करोड़ के लिए
iii) 40 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
16 20-24 जुलाई 2020 21,000 i) 5 वर्षीय 8,000 करोड़ के लिए
ii) 14 वर्षीय 3,000 करोड़ के लिए
iii) 30 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
iv) एफआरबी 4,000 करोड़ के लिए
17 27-31 जुलाई 2020 19,000 i) 2 वर्षीय 3,000 करोड़ के लिए
ii) 10 वर्षीय 10,000 करोड़ के लिए
iii) 40 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
18 03-07 अगस्त 2020 19,000 i) 5 वर्षीय 9,000 करोड़ के लिए
ii) 14 वर्षीय 4,000 करोड़ के लिए
iii) 30 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
19 10-14 अगस्त 2020 19,000 i) 2 वर्षीय 3,000 करोड़ के लिए
ii) 10 वर्षीय 10,000 करोड़ के लिए
iii) 40 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
20 17-21 अगस्त 2020 19,000 i) 5 वर्षीय 9,000 करोड़ के लिए
ii) 14 वर्षीय 4,000 करोड़ के लिए
iii) 30 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
21 24-28 अगस्त 2020 21,000 i) 2 वर्षीय 2,000 करोड़ के लिए
ii) 10 वर्षीय 10,000 करोड़ के लिए
iii) 40 वर्षीय 5,000 करोड़ के लिए
iv) एफआरबी 4,000 करोड़ के लिए
22 31 अगस्त-04 सितंबर 2020 19,000 i) 5 वर्षीय 9,000 करोड़ के लिए
ii) 14 वर्षीय 4,000 करोड़ के लिए
iii) 30 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
23 07-11 सितंबर 2020 19,000 i) 2 वर्षीय 3,000 करोड़ के लिए
ii) 10 वर्षीय 10,000 करोड़ के लिए
iii) 40 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
24 14-18 सितंबर 2020 19,000 i) 5 वर्षीय 9,000 करोड़ के लिए
ii) 14 वर्षीय 4,000 करोड़ के लिए
iii) 30 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
25 21-25 सितंबर 2020 21,000 i) 2 वर्षीय 2,000 करोड़ के लिए
ii) 10 वर्षीय 10,000 करोड़ के लिए
iii) 40 वर्षीय 5,000 करोड़ के लिए
iv) एफआरबी 4,000 करोड़ के लिए
कुल 4,88,000  

2. जैसाकि अब तक होता रहा है, इस कैलंडर में समाहित सभी नीलामियों में गैर-प्रतिस्पर्धी बोली योजना की सुविधा रहेगी जिसके अंतर्गत अधिसूचित राशि का 5 प्रतिशत निर्दिष्ट खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रहेगा।

3. विगत की भांति, भारतीय रिज़र्व बैंक के पास यह छूट होगी कि वह भारत सरकार के साथ परामर्श से भारत सरकार की आवश्यकताओं, उभरती बाज़ार स्थितियों तथा अन्य संबद्ध कारकों को ध्यान में रखते हुए विधिवत सूचना देकर उक्त सारणी में दर्शायी गयी अधिसूचित राशि, निर्गम अवधि, परिपक्वता, आदि में आशोधन कर सके और गैर-मानक परिपक्‍वता वाली लिखतों और अस्थिर दर बांड(एफआरबी) सहित विभिन्‍न प्रकार की लिखतें, सीपीआई लिंक्ड मुद्रास्फीति लिंक्ड बांड जारी कर सकें। बीच में अवकाश का दिन आने जैसे कारणों सहित परिस्थितियों की आवश्यकता के अनुसार इस कैलेंडर में बदलाव किया जा सकता है। ऐसे परिवर्तनों को प्रेस प्रकाशनी के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

4. भारतीय रिजर्व बैंक के पास यह अधिकार सुरक्षित है कि वह भारत सरकार के परामर्श से उपर्युक्त प्रतिभूतियों में से किसी एक अथवा अधिक के लिये,प्रत्येक के लिए 2,000 करोड़ तक का अतिरिक्त अभिदान बनाए रखने के लिए ग्रीन-शू विकल्प का उपयोग कर सकता है,जैसाकि नीलामी अधिसूचना में दर्शाया जाएगा। तथापि, नीलामी में एक या एक से अधिक प्रतिभूतियों के अंदर ऐसे ग्रीन-शू विकल्प का उपयोग नीलामी के लिए कुल अधिसूचित राशि के भीतर होगा।

5. भारतीय रिजर्व बैंक के पास यह अधिकार सुरक्षित है कि वह भारत सरकार के परामर्श से 2020-21की पहली छमाही में उभरती बाज़ार स्थितियों के अनुसार उपर्युक्त अधिसूचित राशि के अलावा 20,000 करोड़ तक की अतिरिक्त राशि, ग्रीन शू ऑप्शन के तहत धारित कर सकता है। अतिरिक्त राशि, यदि कोई हो, को दूसरी छमाही में सेट-ऑफ किया जाएगा।

6. भारतीय रिजर्व बैंक भी महीने के हर तीसरे सोमवार को नीलामी के माध्यम से प्रतिभूतियों के स्विच का आयोजन करेगा। यदि तीसरे सोमवार की छुट्टी है, तो महीने के चौथे सोमवार को स्विच नीलामी आयोजित की जाएगी।

7. दिनांकित प्रतिभूतियों की नीलामी 27 मार्च 2018 को जारी और समय-समय पर यथासंशोधित सामान्य अधिसूचना एफ.सं.4 (2)-डब्ल्यूएंडएम/2018 में विनिर्दिष्टों शर्तों के अधीन होगी।

अजीत प्रसाद
निदेशक  

प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/2163


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष