Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

भारतीय रिज़र्व बैंक ने 26 मार्च 2020 की रेपो नीलामी के लिए नीलामी राशि 50,000 करोड़ तक बढ़ाई

26 मार्च 2020

भारतीय रिज़र्व बैंक ने 26 मार्च 2020 की रेपो नीलामी के लिए
नीलामी राशि 50,000 करोड़ तक बढ़ाई

रिज़र्व बैंक ने अपनी प्रेस प्रकाशनी 2110/2019-2020 के माध्यम से 25,000 करोड़ की परिवर्तनीय दर मीयादी रेपो नीलामी 30 मार्च 2020 से 26 मार्च 2020 कर दी।

उक्त प्रेस प्रकाशनी में एक आंशिक संशोधन करते हुए, यह निर्णय लिया गया है कि 26 मार्च 2020 अर्थात आज के लिए निर्धारित नीलामी की राशि को 25,000 करोड़ से 50,000 करोड़ तक बढ़ाई जाए।

नीलामी से संबंधित अन्य सभी विवरण अपरिवर्तित रहेंगे।

31 मार्च 2020 को निर्धारित नीलामी में कोई परिवर्तन नहीं है।

अजीत प्रसाद
निदेशक  

प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/2119


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष