18 मार्च 2020
3-वर्षीय दीर्घावधि रेपो परिचालन (एलटीआरओ) का परिणाम, 18 मार्च, 2020
रिजर्व बैंक ने 16 मार्च, 2020 को जारी प्रेस प्रकाशनी के माध्यम से की गई एलटीआरओ घोषणा के अनुसरण में 3 साल की अवधि के लिए ₹ 25,000 करोड़ की अधिसूचित राशि के लिए दीर्घावधि रेपो परिचालन (एलटीआरओ) आज आयोजित किया।
2. कुल ₹ 27,096 करोड़ के लिए बोलियाँ प्राप्त हुईं जिसमें 1.1 का कुल अनुपात (यानी अधिसूचित राशि के सापेक्ष प्राप्त बोलियों की राशि) शामिल है।
3. आनुपातिक आधार पर सभी बोलियों के लिए निम्नानुसार आवंटन किया गया:
अवधि |
3 साल |
प्रत्यावर्तन की तारीख |
17 मार्च 2023 |
अधिसूचित राशि (₹ करोड़ में) |
25,000 |
प्राप्त बोलियों की कुल संख्या |
21 |
प्राप्त बोलियों की कुल राशि (₹ करोड़ में) |
27,096 |
आवंटित राशि (₹ करोड़ में) |
25,012 |
आनुपातिक आवंटन प्रतिशत (%) |
92.27 |
अजीत प्रसाद
निदेशक
प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/2080 |