13 नवंबर 2019
रिज़र्व बैंक दीर्घावधि परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रेपो नीलामियां आयोजित करेगा
रिज़र्व बैंक नियमित आधार पर प्रणाली में चलनिधि की निगरानी करता है और उभरती चलनिधि की स्थिति और प्रणाली की आवश्यकताओं के मूल्यांकन के आधार पर चलनिधि परिचालन आयोजित करता है।
इन वर्तमान और उभरती चलनिधि स्थितियों के आकलन के आधार पर रिज़र्व बैंक ने यह निर्णय लिया है कि निमानानुसार दो परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रेपों नीलामियाँ आयोजित की जाए:
क्रम सं. |
नीलामी की तारीख |
अधिसूचित राशि
(₹ करोड़) |
अवधि
(दिन) |
समयावधि |
प्रत्यावर्तन की तारीख |
1. |
14 नवंबर 2019
(गुरुवार) |
25,000 |
21 |
मध्याह्न 12.00 से अपराह्न 12.30 |
5 दिसंबर 2019 (गुरुवार) |
2. |
18 नवंबर 2019
(सोमवार) |
25,000 |
21 |
मध्याह्न 12.00 से अपराह्न 12.30 |
9 दिसंबर 2019 (सोमवार) |
ये नीलामियाँ 13 फरवरी 2014 को जारी मियादी रेपो नीलामियों के संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित की जाएगी।
अजीत प्रसाद
निदेशक
प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/1172 |