Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

रिज़र्व बैंक ने अस्थिर दर बॉण्ड, 2024 संबंधी ब्याज दर की घोषणा की

6 नवंबर 2019

रिज़र्व बैंक ने अस्थिर दर बॉण्ड, 2024 संबंधी ब्याज दर की घोषणा की

7 नवंबर 2019 से 6 मई 2020 तक छमाही के लिए अस्थिर दर बॉण्ड, 2024 (एफ़आरबी 2024) संबंधी लागू ब्याज दर 5.18 प्रतिशत प्रति वर्ष होगी।

आपको याद होगा कि एफ़आरबी, 2024 संबंधी ब्याज दर भारत सरकार की 182 दिवसीय खजाना बिलों की पिछली तीन नीलामियों के कट-ऑफ मूल्य पर निहित प्रतिफल(दो दशमलव स्थान तक पूर्णांक) के औसत पर निर्धारित की गयी है, जिन खजाना बिलों को कूपन की पुनर्निर्धारित तारीख अर्थात् 7 नवंबर के पहले तक धारित किया गया था। निहित प्रतिफल की गणना एक वर्ष में 365 दिन मानकर की जाएगी। तदनुसार कूपन दर तय की गई है।

अजीत प्रसाद
निदेशक  

प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/1123


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष