02 नवंबर 2019
संयुक्त राज्य के ट्रेजरी सचिव ने भारतीय रिज़र्व बैंक, मुंबई का दौरा किया
संयुक्त राज्य के ट्रेजरी सचिव श्री स्टीवन मेनुचिन ने भारत में संयुक्त राज्य के राजदूत श्री केनेथ जस्टर, मुंबई में संयुक्त राज्य के महावाणिज्यदूत श्री डेविड जे. रेंज और अन्य अधिकारियों के साथ भारतीय रिजर्व बैंक, मुंबई का दौरा किया और भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर श्री शक्तिकान्त दास एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। चर्चा में दोनों देशों के वैश्विक और घरेलू समष्टि आर्थिक परिदृश्य और विनियामक गतिविधियों को शामिल किया गया।
(योगेश दयाल)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/1088 |