मुद्रा निर्गमकर्ता

रिज़र्व बैंक देश का मुख्य नोट निर्गमकर्ता प्राधिकारी है। भारत सरकार के साथ हम स्वच्छ और असली नोटों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ राष्ट्र की मुद्रा के डिज़ाइन, उत्पादन और समग्र प्रबंध के लिए उत्तरदायी हैं।

प्रेस प्रकाशनी


(263 kb )
मणि (मोबाइल एडेड नोट आइडेंटिफ़ायर) – बहुभाषी ऑडियो नोटिफ़िकेशन की शुरुआत

21 सितंबर 2022

मणि (मोबाइल एडेड नोट आइडेंटिफ़ायर) – बहुभाषी ऑडियो
नोटिफ़िकेशन की शुरुआत

भारतीय बैंक नोटों के मूल्यवर्ग की पहचान में दृष्टिबाधित व्यक्तियों की सहायता के लिए मणि ऐप का लोकार्पण 1 जनवरी 2020 को किया गया था। यह ऐप, ऑडियो नोटिफ़िकेशन द्वारा बैंकनोटों के मूल्यवर्ग की पहचान हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा, अब 11 अन्य भाषाओं (असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, उर्दू) में करने में सक्षम है। मणि एप्लिकेशन निशुल्क है और इसे एंड्रॉयड प्ले स्टोर और आईओएस ऐप स्टोर से बिना किसी शुल्क/भुगतान के डाउनलोड किया जा सकता है। विद्यमान उपयोगकर्ता नई विशेषता को प्राप्त करने के लिए अपने ऐप को अपडेट कर सकते हैं।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/899

2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष